[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Border 2 के ट्रेलर ने दिखाया साहस और वीरता का जादू, करण जौहर बोले– ‘बड़ी ओपनिंग तय’

Border 2 के ट्रेलर ने दिखाया साहस और वीरता का जादू, करण जौहर बोले– ‘बड़ी ओपनिंग तय’

0
Border 2 के ट्रेलर ने दिखाया साहस और वीरता का जादू, करण जौहर बोले– ‘बड़ी ओपनिंग तय’
Karan Johar Reviews Border 2 Trailer

Border 2: बॉलीवुड के दर्शकों के लिए साल की शुरुआत धमाकेदार होने जा रही है. 15 जनवरी को फिल्म Border 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फिल्म के ट्रेलर को लेकर चर्चा इतनी तेज हो गई कि मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

करण जौहर ने दी प्रतिक्रिया

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “BORDER 2 बड़े पैमाने पर खुलेगी! यह ट्रेलर पूरी तरह से काम कर गया. ड्रामाई, देशभक्ति और भावनाओं से भरपूर. अनुराग सिंह अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में हैं.” उन्होंने कलाकारों की एक्टिंग की भी सराहना की. करण के मुताबिक, “Sunny Deol अपनी मेगा स्टार पावर के साथ धमाका करते हैं. Varun Dhawan की साइलेंस में भी ताकत है. Diljit Dosanjh बेहद भावपूर्ण और प्रेरक हैं. Ahan Shetty की स्क्रीन प्रेजेंस मजबूत है.”

ट्रेलर में दिखी जबरदस्त एक्शन और देशभक्ति

Border 2 के ट्रेलर की शुरुआत में Sunny Deol की बहादुर छवि दिखाई गई है, जो सीधे पाकिस्तानी टैंक की नोक पर खड़े हैं. इसके बाद उनका सशक्त भाषण है, जिसमें वह कहते हैं कि असली युद्ध तो साहस और हिम्मत का है.

ट्रेलर में युवा हीरो भी नजर आते हैं– Varun Dhawan एक सैनिक, Diljit Dosanjh एक फाइटर पायलट और Ahan Shetty ने नौसैनिक अधिकारी की भूमिका निभाई है. तीनों मिलकर पाकिस्तान की सेनाओं के खिलाफ तीन मोर्चों जमीन, हवा और समुद्र पर लड़ाई का फैसला करते हैं.

दर्शकों की बढ़ी उम्मीदें

ट्रेलर में देशभक्ति, भावनाओं और नॉस्टैल्जिया का असर साफ दिखाई देता है. दर्शकों ने इसे पहले वाले टीजर से बेहतर माना है और इस फिल्म से उम्मीदें बढ़ गई हैं.

यह भी पढ़ें: Border 2 Trailer: “तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं, जितने हमारे यहां ईद में बकरे काटे जाते हैं”, बॉर्डर 2 के ट्रेलर ने इंटरनेट हिला दिया

Previous article सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर आयोग ने डीएसओ पर लगाया जुर्माना
Next article सब-जूनियर क्रिकेट लीग में भारतीय दीव व विनर क्लब की शानदार जीत
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel