[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Border 2 में वरुण-दिलजीत संग काम करने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे गदर करते वक्त बहुत डर…

Border 2 में वरुण-दिलजीत संग काम करने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे गदर करते वक्त बहुत डर…

0
Border 2 में वरुण-दिलजीत संग काम करने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे गदर करते वक्त बहुत डर…
Border 2

Border 2: सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्म ‘जाट’ और ‘गदर 2’ की सफलता के बाद अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर देशभक्ति की भावना से लबरेज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के जरिए दर्शकों के दिलों में दस्तक देने जा रहे हैं. हालांकि, फिल्म को लेकर जहां वह बेहद उत्साहित हैं, वहीं काफी नर्वस भी हैं. इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया. इसी के साथ एक्टर ने फिल्म में अपने को-स्टार वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने पर भी बात की है. ऐसे में आइये बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

सनी देओल ने बताया क्यों हैं नर्वस?

Zoom के साथ बातचीत में सनी ने कहा, “बॉर्डर 2 में कई एक्टर्स हैं. अभी तक मैंने वरुण के साथ थोड़ा काम किया है, अब दिलजीत और वरुण दोनों के साथ फिर से शूटिंग होने वाली है. अच्छी बन रही है… लेकिन डर लगता है. जैसे ‘गदर’ करते वक्त डर लग रहा था, वैसे ही ‘बॉर्डर 2’ करते वक्त भी डर लग रहा है.” उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी.

बॉर्डर 2 की कहानी क्या है?

सनी देओल ने Pinkvilla को दिए इंटरव्यू में बताया था कि ‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि में आधारित है, ठीक वैसे ही जैसे पहला भाग था. “हम पहले पार्ट की खूबसूरती को दूसरे भाग में भी बनाए रखना चाहते हैं. इस फिल्म के जरिए युवाओं में वही देशभक्ति का जज्बा जगाने की कोशिश है जो पहली फिल्म ने पैदा किया था.”

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

सनी देओल के साथ फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे. बता दें यह फिल्म अहान की डेब्यू फिल्म है. वहीं, इसका निर्देशन कर अनुराग सिंह रहे हैं, जिन्होंने अक्षय कुमार की ‘केसरी’ जैसी हिट फिल्म बनाई थी. जबकि जेपी दत्ता, जिन्होंने ‘बॉर्डर’ जैसी क्लासिक फिल्म बनाई थी, इस बार निर्माता की भूमिका में हैं. ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म गणतंत्र दिवस से ठीक पहले आएगी, जिससे इसके देशभक्ति के रंग और भी गहराएंगे.

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par vs Kuberaa: आमिर खान या धनुष? बॉक्स ऑफिस के सिहांसन पर किसका कब्जा, कलेक्शन ने खोले पत्ते

Previous article आधा भारत नहीं जानता AC में Star का मतलब? जान जाएंगे तो कभी नहीं करेंगे ये गलती
Next article Sunjay Kapur Prayer Meet: पति को अंतिम अलविदा कहते हुए फूट-फूटकर रोई संजय की पत्नी प्रिया, करिश्मा की आंखों में भी दिखी गहरी उदासी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel