[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से कटा दिलजीत दोसांझ का पत्ता, वजह जानकर लगेगा झटका

Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से कटा दिलजीत दोसांझ का पत्ता, वजह जानकर लगेगा झटका

0
Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से कटा दिलजीत दोसांझ का पत्ता, वजह जानकर लगेगा झटका
Diljit Dosanjh out from Border 2

Border 2: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्म में दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग पर कड़ी आपत्ति जताई है. संगठन का कहना है कि एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके दिलजीत को फिल्म में लेना राष्ट्र की भावनाओं के खिलाफ है. आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है.

क्या है पूरा मामला?

FWICE ने निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक अनुराग सिंह और जेपी दत्ता को पत्र भेजकर कहा है कि दिलजीत दोसांझ का ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम करना ‘देशविरोधी कृत्य’ है. ऐसे कलाकार को बॉर्डर 2 जैसी देशभक्ति पर आधारित फिल्म में लेना फिल्म की भावना का अपमान है.

FWICE के पत्र की मुख्य बातें

  • बॉर्डर 2 में दिलजीत की कास्टिंग FWICE के बहिष्कार निर्देश का उल्लंघन है.
  • पाकिस्तानी कलाकारों के साथ किसी भी सहयोग को संगठन नकारता है.
  • बॉर्डर 2 भारतीय सैनिकों की शहादत पर आधारित है, ऐसे में विवादित कास्टिंग “राष्ट्रीय भावनाओं” के खिलाफ है.
  • फिल्म निर्माताओं से तुरंत कास्टिंग पर पुनर्विचार करने की अपील की गई.

बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट

फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसे भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

दिलजीत और सरदार जी 3 विवाद

FWICE ने पहले भी सरदार जी 3 के ट्रेलर रिलीज पर विरोध जताया था, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर को कास्ट किया गया है. संगठन ने दिलजीत और फिल्म की पूरी टीम के खिलाफ तीखी नाराजगी जताई थी. हालांकि, इसका फिल्म की स्टार कास्ट पर कोई असर नहीं हुआ और हनिया अब भी फिल्म का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़े: Esha Gupta: हार्दिक पांड्या संग डेटिंग रूमर्स पर ईशा गुप्ता ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हां, कुछ समय से…

Previous article कैच तो छोड़े ही डांसर भी बन गए यशस्वी, हीरो से विलेन हुए जायसवाल पर बरस पड़ा सोशल मीडिया
Next article शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान, आखिर क्या लेकर गए हैं अंतरिक्ष में
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel