[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Border 2: फाइटर मोड में दिखे दिलजीत, उड़ते जेट्स और खून से सना लुक बना पोस्टर का हाईलाइट, फैंस बोले- फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी

Border 2: फाइटर मोड में दिखे दिलजीत, उड़ते जेट्स और खून से सना लुक बना पोस्टर का हाईलाइट, फैंस बोले- फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी

0
Border 2: फाइटर मोड में दिखे दिलजीत, उड़ते जेट्स और खून से सना लुक बना पोस्टर का हाईलाइट, फैंस बोले- फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी
'बॉर्डर 2' से दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक, फोटो- इंस्टाग्राम

Border 2: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का इंतजार दर्शक कर रहे हैं. फिल्म में तगड़ी स्टारकास्ट है, जिसमें एक बार फिर से सनी देओल दिखेंगे. सनी के अलावा मूवी का हिस्सा दिलजीत दोसांझ, वरुण देओल, अहान शेट्टी हैं. इसके अलावा फीमेल एक्ट्रेस में मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा की एंट्री हो चुकी है. फिल्म से वरुण और सनी का पहला लुक रिवील हो गया है और अब दिलजीत का पहला लुक सामने आ गया है. इसमें दिलजीत काफी जबरदस्त और पावरफुल दिख रहे हैं.

‘बॉर्डर 2’ से दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक आया सामने

दिलजीत दोसांझ का ‘बॉर्डर 2‘ से फर्स्ट लुक सामने आ गया है. फिल्म के पोस्टर में दिलजीत एक फाइटर जेट के कॉकपिट में बैठे दिख रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वह किसी वॉर में है और चारों तरफ से उनपर गोलियां बरस रही है. आसमान में दो फाइटर जेट उड़ रहे हैं. एक्टर के चेहरे पर एक कट दिख रहा है, जिससे खून बह रहा है. उनके हाथ पर भी खून लगा हुआ है. दिलजीत का लुक काफी इंटेंस लग रहा है. पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, इस देश के आसमान में गुरु के बाज पहरा देते हैं.

दिलजीत दोसांझ के लुक पर क्या बोले यूजर्स?

एक यूजर ने लिखा, बवाल पोस्टर है. एक यूजर ने लिखा, बॉर्डर इज बैक. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी.

सनी देओल और वरुण देओल का लुक हो चुका हैं रिवील

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सनी देओल का फर्स्ट लुक मेकर्स ने जारी किया था. इसके साथ कैप्शन में लिखा था, “हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे….फिर एक बार.” वहीं, वरुण धवन का लुक रिवील कर मेकर्स ने कैप्शन में लिखा था, देश का फौजी, होशियार सिंह दहिया. बता दें कि फिल्म 23 जनवरी साल 2026 में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Dharmendra का अंतिम संस्कार प्राइवेट रखने पर अब हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आखिरी दिनों में उनकी हालत काफी खराब और दर्दनाक थी

Previous article इंटरनेट हैरान! बीरबल-लेवल से ऊपर का जुगाड़, Video देख सन्न रह जाएंगे
Next article JEE Main Correction Window 2026: नाम, जेंडर या ये डिटेल फिल करने में हो गई है गलती, आज ही करें सुधार 
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel