[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Border 2: सनी देओल की फिल्म से बाहर होने पर फाइनली दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, सेट से वीडियो शेयर कर लिखा- बॉर्डर 2

Border 2: सनी देओल की फिल्म से बाहर होने पर फाइनली दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, सेट से वीडियो शेयर कर लिखा- बॉर्डर 2

0
Border 2: सनी देओल की फिल्म से बाहर होने पर फाइनली दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, सेट से वीडियो शेयर कर लिखा- बॉर्डर 2
Border 2

Border 2: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा तेज हो गई थी कि पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को बाहर कर दिया गया है. खासकर, उनकी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि दिलजीत को फिल्म से हटा दिया गया है और शूटिंग पर भी रोक लग गई है.

इन अफवाहों पर अब खुद दिलजीत दोसांझ ने विराम लगा दिया है. उन्होंने हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ के सेट से एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो में भले ही ज्यादा कुछ नहीं कहा गया, लेकिन कैप्शन में सिर्फ “बॉर्डर 2” लिखा गया, जिसने सब कुछ साफ कर दिया — दिलजीत फिल्म का हिस्सा हैं और शूटिंग चल रही है.

क्या था पूरा विवाद?

दरअसल, दिलजीत की आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट किया गया है. इस खबर के सामने आते ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई और विरोध शुरू कर दिया. धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने ‘बॉर्डर 2’ से दिलजीत को हटाने की मांग करने लगे.

दिलजीत का सेट से आया वीडियो इस बात की पुष्टि करता है कि वह अभी भी ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा हैं. ना तो उन्हें फिल्म से हटाया गया है, ना ही शूटिंग रोकी गई है. उनके फैंस के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है.

FWICE ने दिलजीत पर लगे बैन को चेतावनी के साथ हटाया

इंडिया टुडे के अनुसार, FWICE ने दिलजीत की आगामी फिल्म बॉर्डर 2 के लिए उन पर लगे बैन को हटा दिया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया कि भूषण कुमार की ओर से उनसे संपर्क करने और व्यक्तिगत रूप से अनुरोध करने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया. बीएन तिवारी ने कहा, “हां, इस प्रोजेक्ट के लिए प्रतिबंध हटा दिया गया है.”

हालांकि, यह निर्णय एक चेतावनी के साथ आया है. फिल्म निर्माता अशोक पंडित, जो FWICE से भी जुड़े हैं, ने बताया, “इसलिए, दिलजीत के खिलाफ हमारा असहयोग जारी रहेगा. कोई भी अन्य व्यक्ति जो उन्हें कास्ट करता है, उसे परिणामों के लिए तैयार रहना चाहिए.फेडरेशन इसके बाद होने वाले वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.”

यह भी पढ़े: Shefali Jariwala: ना पति पराग, ना मां, शेफाली की प्रेयर मीट में ये शख्स फूट-फूट कर रोया, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

Previous article मैदान पर असली नागिन डांस! श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में फिर आया सांप, खिलाड़ियों में मची सनसनी, Video
Next article अनिसाबाद-एम्स एलिवेटेड रोड 1000 करोड़ से बनेगा! जाम से मुक्ति देगी पटना की 9 किलोमीटर लंबी सड़क
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel