[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood सनी देओल की बॉर्डर 2 ने तीसरे हफ्ते में भी जीता दर्शकों का दिल, जानें 19वें दिन शाम 5 बजे तक की कमाई

सनी देओल की बॉर्डर 2 ने तीसरे हफ्ते में भी जीता दर्शकों का दिल, जानें 19वें दिन शाम 5 बजे तक की कमाई

0
सनी देओल की बॉर्डर 2 ने तीसरे हफ्ते में भी जीता दर्शकों का दिल, जानें 19वें दिन शाम 5 बजे तक की कमाई
Border 2 Box Office Day 19

Border 2 Box Office Day 19: सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर दम दिखा रही है. रिलीज के 19वें दिन भी फिल्म ने अपनी कमाई का सिलसिला जारी रखा है. ट्रेड एनालिस्ट के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार शाम 5 बजे तक 1.16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी.

Image 77
सनी देओल की बॉर्डर 2 ने तीसरे हफ्ते में भी जीता दर्शकों का दिल, जानें 19वें दिन शाम 5 बजे तक की कमाई 3

18 दिनों का कुल कलेक्शन

‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़, दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया. तीसरे हफ्ते में फ्राइडे को 2.85 करोड़, शनिवार को 5.25 करोड़ और रविवार को 7.25 करोड़ की कमाई हुई. सोमवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ की कमाई की. इन सभी आंकड़ों के बाद 18 दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 311.60 करोड़ रुपये हो गया.

19वें दिन की ऑक्यूपेंसी

तीसरे मंगलवार यानी 19वें दिन सुबह ऑक्यूपेंसी 6.28% दर्ज की गई. यह सोमवार के मुकाबले थोड़ी बढ़ी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिन के बाकी समय में फिल्म की कमाई बढ़ने की पूरी संभावना है. फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही सामने आएंगे.

फिल्म की कास्ट

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत‑पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. यह 1997 की मशहूर फिल्म ‘बॉर्डर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है. सनी देओल और वरुण धवन के साथ फिल्म में दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में हैं. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है.

बॉक्स ऑफिस की स्थिति

फिल्म अब धीरे-धीरे थिएटर में अपने आखिरी दौर की ओर बढ़ रही है. तीसरे हफ्ते में डेली कलेक्शन पिछले हफ्तों के मुकाबले कम हुआ है, लेकिन यह अब भी 1 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है और दर्शकों का उत्साह लगातार बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट के बाद शेयर की पहली पोस्ट, अनुष्का शंकर को किया धन्यवाद

Previous article खरवार-भोग्ता समाज विकास संघ की बैठक, विकास को लेकर हुई चर्चा, कहा
Next article नीति आयोग के संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel