[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Border 2 Box Office Day 18: तीसरे हफ्ते में भी बरकरार ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, जानें दोपहर 3 बजे तक की कमाई

Border 2 Box Office Day 18: तीसरे हफ्ते में भी बरकरार ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, जानें दोपहर 3 बजे तक की कमाई

0
Border 2 Box Office Day 18: तीसरे हफ्ते में भी बरकरार ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, जानें दोपहर 3 बजे तक की कमाई
Border 2 Box Office Day 18

Border 2 Box Office Day 18: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है. रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी फिल्म की पकड़ ढीली नहीं पड़ी है. तीसरे वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद अब सभी की नजरें तीसरे सोमवार यानी 18वें दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं.

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में आधिकारिक तौर पर 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. दूसरे हफ्ते में वीकडेज के दौरान भले ही फिल्म की रफ्तार थोड़ी थमी थी, लेकिन वीकेंड पर जबरदस्त उछाल के साथ इसने पूरी भरपाई कर ली.

17 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने कितनी कमाई की?

Image 67
Border 2 box office day 18: तीसरे हफ्ते में भी बरकरार ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, जानें दोपहर 3 बजे तक की कमाई 3

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक,

  • पहले हफ्ते में फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया
  • दूसरे हफ्ते में करीब 68.72 फीसदी गिरावट के बावजूद फिल्म ने 70.15 करोड़ रुपये जोड़ लिए
  • तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की
  • तीसरे शनिवार को 84.21 फीसदी की छलांग लगाते हुए कलेक्शन 5.25 करोड़ रुपये पहुंच गया
  • तीसरे रविवार यानी 17वें दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया

इन आंकड़ों के साथ भारत में फिल्म की 17 दिनों की कुल नेट कमाई 309.4 करोड़ रुपये हो चुकी है.

18वें दिन की कमाई (Border 2 Box Office Day 18)

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 18वें दिन दोपहर 2 बजे तक ‘बॉर्डर 2’ करीब 0.37 करोड़ रुपये कमा चुकी है. वीकडे होने के कारण कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर है, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि रात तक आंकड़े और बेहतर हो सकते हैं. फाइनल कलेक्शन देर रात सामने आएगा.

‘बॉर्डर 2’ की स्टार कास्ट

फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह सपोर्टिंग किरदारों में हैं. ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है और इसे 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.

यह भी पढ़ें: भावना सिंह ने दिव्या अग्रवाल को कहा ‘गोल्ड डिगर’, पर्सनल लाइफ की उड़ाई धज्जियां

Previous article एसडीएम का सरकारी वाट्सएप फिर हैक
Next article डोसा-इडली से हटकर ट्राय करें मिलेट पनियारम, ब्रेकफास्ट ऐसा जो शरीर को दे पूरे दिन एनर्जी
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel