[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ तीसरे हफ्ते में, 15वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ तीसरे हफ्ते में, 15वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन

0
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ तीसरे हफ्ते में, 15वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन
‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Border 2 Box Office Day 15: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर बेस्ड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रही है. 23 जनवरी को रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और पहले ही दिन से दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. सनी देओल ने ‘गदर 2’ के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की. ‘बॉर्डर 2’ ने लगभग 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और पहले हफ्ते में ही 220 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर डाला. इस दौरान फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में गिनी जाने लगी.

दूसरे हफ्ते में आई गिरावट

दूसरे हफ्ते में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी. इसके बावजूद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ रुपये और कमाए और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को ‘बॉर्डर 2’ ने 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की. यह फिल्म का अब तक का सबसे कम एक दिन का कलेक्शन बताया जा रहा है. 15 दिनों में फिल्म की कुल कमाई करीब 297.25 करोड़ रुपये हो चुकी है.

क्या टूटेगा ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड?

वहीं, मेकर्स का दावा है कि 14 दिनों में ही ‘बॉर्डर 2’ ने 323.89 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया. मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, जब हिम्मत भाषा बन जाती है, तो कहानी अमर हो जाती है. अब सबकी नजर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ के रिकॉर्ड पर टिकी है. ‘सैयारा’ का लाइफटाइम कलेक्शन 337.78 करोड़ रुपये रहा था. ‘बॉर्डर 2’ इस आंकड़े से अब ज्यादा दूर नहीं है. देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म तीसरे वीकेंड में यह रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं.

‘बॉर्डर 2’ की स्टारकास्ट

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी दर्शकों की भारी भीड़

Previous article बिहार के इन 3 जिलों में खुलेंगे निगरानी थाना, घूसखोरों के खिलाफ नीतीश सरकार की प्लानिंग
Next article सूजी से बनाएं स्वाद से भरपूर टमाटर-प्याज चीला, नोट करें विधि 
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel