[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood बॉर्डर 2: क्या 350 करोड़ छू पाएगी ‘बॉर्डर 2’? सामने आया 37वें दिन का कलेक्शन

बॉर्डर 2: क्या 350 करोड़ छू पाएगी ‘बॉर्डर 2’? सामने आया 37वें दिन का कलेक्शन

0
बॉर्डर 2: क्या 350 करोड़ छू पाएगी ‘बॉर्डर 2’? सामने आया 37वें दिन का कलेक्शन
बॉर्डर 2, फोटो- इंस्टाग्राम

Border 2 Box Office Collection Day 37: सिनेमाघरों में इन दिनों कई नई फिल्में लगी हैं, ‘बॉर्डर 2’ अब भी मजबूती से टिकी हुई है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को लगातार थिएटर तक खींच रही है. रिलीज के 36 दिन पूरे होने के बाद भी इसका प्रदर्शन पूरी तरह थमा नहीं है. चलिए आपको 37वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताते हैं.

37वें दिन की कमाई कितनी रही?

23 जनवरी को बड़े पर्दे पर आई इस फिल्म ने शुरुआत से ही दमदार रफ्तार पकड़ी थी. अब जब फिल्म छठे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है, तब भी इसकी कमाई जारी है. sacnilk के मुताबिक, रिलीज के 37वें दिन यानी छठे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 20 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार 224.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. दूसरे हफ्ते में कमाई 70.15 करोड़ रही. तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ रुपये जुड़े. चौथे हफ्ते में यह आंकड़ा घटकर 6.6 करोड़ पर आ गया, जबकि पांचवें हफ्ते में 2.55 करोड़ की कमाई हुई. इन सभी आंकड़ों को मिलाकर 36 दिनों में फिल्म की कुल नेट कमाई 327.10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

330 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

अब ‘बॉर्डर 2’ 330 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब है. लगभग 3 करोड़ रुपये और जुड़ते ही यह नया रिकॉर्ड बना लेगी. उम्मीद की जा रही है कि छठे वीकेंड में यह लक्ष्य हासिल हो सकता है. हालांकि कमाई की रफ्तार अब पहले जैसी नहीं रही, लेकिन स्थिर प्रदर्शन फिल्म की मजबूत पकड़ को दिखाता है. क्या यह फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा भी छू पाएगी या नहीं, ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- बॉर्डर 2: 36वें दिन 330 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म, जानें कुल कमाई

Previous article Google Maps पर मिलेगा नजदीकी आधार केंद्र, UIDAI और Google की नयी पहल
Next article कैसे हुई होलिका दहन की शुरुआत? जानें पौराणिक कथाओं में छिपा रहस्य
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel