[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Border 2 Box Office Collection 10: दूसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘बॉर्डर 2’, प्रभास और सलमान खान की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

Border 2 Box Office Collection 10: दूसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘बॉर्डर 2’, प्रभास और सलमान खान की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

0
Border 2 Box Office Collection 10: दूसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘बॉर्डर 2’, प्रभास और सलमान खान की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
बॉर्डर 2 का 10वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Border 2 Box Office Collection 10: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. अब यह फिल्म 400 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

दूसरे वीकेंड में दमदार कमाई

ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को करीब 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने अपना पहला हफ्ता 224 करोड़ रुपये के शानदार कलेक्शन के साथ पूरा किया था. इसके बाद दूसरे वीकेंड में फिल्म ने शुक्रवार को 10.75 करोड़, शनिवार को 17.75 करोड़ और रविवार को 22.50 करोड़ कमाए. इस तरह 10 दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 275.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

Image 1 2
Border 2 box office collection 10: दूसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘बॉर्डर 2’, प्रभास और सलमान खान की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े 3

दुनियाभर में 400 करोड़ की ओर बॉर्डर 2

अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर 2 अब तक 370 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. दूसरे हफ्ते के भीतर ही यह फिल्म 400 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड का आंकड़ा पार कर सकती है.

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दिखाया. इस शानदार प्रदर्शन के साथ यह फिल्म दूसरे संडे की कमाई के लिहाज से अब तक की 17वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. दूसरे रविवार को 22.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने कल्कि 2898 एडी(22.5 करोड़), टाइगर जिंदा है (22.23 करोड़), तानाजी: द अनसंग वॉरियर (22.02 करोड़), पीके (21.85 करोड़), आरआरआर (20.5 करोड़), पद्मावत (20 करोड़) और कबीर सिंह (17.84 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के दूसरे संडे के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें- Border 2: ‘बॉर्डर 2’ के गानों के पीछे 9 महीनों की मेहनत, मनोज मुंतशिर बोले- लिखते वक्त छलक पड़ते थे आंसू

Previous article इजरायल ने मार गिराया हिज्बुल्लाह का इंजीनियर मास्टरमाइंड, चलती कार को धमाके से उड़ाया, Video
Next article आज पेट्रोल-डीजल का क्या है सीन? जानें अपने शहर का ताजा हाल
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel