[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Karwa Chauth 2025: करवाचौथ पर अनिल कपूर के घर बॉलीवुड का मेला, सोनम कपूर के लुक ने खींचा ध्यान

Karwa Chauth 2025: करवाचौथ पर अनिल कपूर के घर बॉलीवुड का मेला, सोनम कपूर के लुक ने खींचा ध्यान

0
Karwa Chauth 2025: करवाचौथ पर अनिल कपूर के घर बॉलीवुड का मेला, सोनम कपूर के लुक ने खींचा ध्यान
Karwa Chauth 2025 Bollywood Celebs Looks

Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर हर साल की तरह इस बार भी अपने घर करवाचौथ की खास पूजा का आयोजन किया. यह अवसर एक बार फिर से सितारों से जगमगा उठा, जहां फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां सजी-धजी नजर आईं.

सोनम कपूर का लुक बना चर्चा का विषय

इस मौके पर सोनम कपूर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं. उन्होंने बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किया. सोनम ने कैमरों से अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश की, लेकिन उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर अटकलें और तेज कर दीं. उनका लुक सादगी और क्लास का बेहतरीन मेल रहा.

शिल्पा शेट्टी का पिंक लहंगा लुक

शिल्पा शेट्टी हर बार की तरह इस बार भी अपने लुक से सबका ध्यान खींचने में सफल रहीं. उन्होंने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसमें वे बेहद ग्रेसफुल दिखीं. पूजा के दौरान उन्होंने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए और अपने ट्रेडिशनल अंदाज़ से फैंस को इंप्रेस किया.

रेड साड़ी में मीरा कपूर का एलिगेंट अंदाज

मीरा कपूर, यानी शाहिद कपूर की पत्नी, रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनका सिंपल और एलिगेंट लुक इस त्योहार की गरिमा को और बढ़ा गया. उन्होंने करवाचौथ की पूजा में पूरी आस्था के साथ हिस्सा लिया.

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की साथ में एंट्री

टीवी इंडस्ट्री का चर्चित कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी भी इस खास मौके पर पहुंचे. दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद अच्छे लग रहे थे और एक-दूसरे का साथ निभाते नजर आए. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.

रवीना टंडन का पीली साड़ी में संस्कारी लुक

रवीना टंडन ने पीले रंग की साड़ी पहनकर एकदम पारंपरिक लुक अपनाया. उनका यह ‘संस्कारी लुक’ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने पूजा में पूरी श्रद्धा से भाग लिया और ट्रेडिशनल लुक में खूब जंचीं.

नताशा दलाल का सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने भी इस आयोजन में भाग लिया. उन्होंने सिंपल लेकिन स्टाइलिश इंडियन अटायर पहनकर इस पारंपरिक मौके की शोभा बढ़ाई. उनका लुक मिनिमलिस्ट लेकिन एलिगेंट रहा.

भावना पांडे का ग्लैमरस ट्रेडिशनल लुक

चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे का ट्रेडिशनल लेकिन ग्लैमरस लुक भी लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा. उनका गॉर्जियस अंदाज फैशन लवर्स के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन बन गया.

Previous article युवती को बाइक पर जबरन बैठाने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
Next article राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दिवाकर का हुआ स्वागत
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel