[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘रामायण’ में सनी देओल के हनुमान रोल पर पहली बार बोले बॉबी देओल, वायरल हुआ बयान

‘रामायण’ में सनी देओल के हनुमान रोल पर पहली बार बोले बॉबी देओल, वायरल हुआ बयान

0
‘रामायण’ में सनी देओल के हनुमान रोल पर पहली बार बोले बॉबी देओल, वायरल हुआ बयान
सनी देओल और बॉबी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

Bobby Deol on Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ पिछले कई सालों से सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड भारतीय फिल्मों में शामिल है. रणबीर कपूर, यश, सनी देओल और साई पल्लवी जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है. अब इस फिल्म को लेकर एक्टर बॉबी देओल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Bobby Deol on Sunny Deol Hanuman Role: बॉबी ने सनी के किरदार को लेकर जताई एक्साइटमेंट

जूम को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने ‘रामायण’ को लेकर खुलकर बात की. फिल्म में उनके भाई और एक्टर सनी देओल हनुमान का रोल निभाते दिखेंगे. बॉबी ने कहा, “हर कोई रामायण को लेकर एक्साइटेड है. हम सब बचपन से रामायण देखते और सुनते हुए बड़े हुए हैं. ऐसे में इतनी बड़े बजट की फिल्म का दुनिया भर के दर्शकों के लिए बनना बेहद खास है.” जब इंटरव्यू के दौरान उनसे कहा गया कि फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना काफी शानदार अनुभव होगा, तो बॉबी ने मुस्कुराते हुए कहा, “हां, बिल्कुल होगा.”

Ramayana Plot: कैसी होगी नितेश तिवारी की ‘रामायण’?

डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दो पार्ट में बनाया जा रहा है. फिल्म भारतीय पौराणिक कथा को बड़े स्तर पर पेश करेगी. फिल्म में भगवान राम के जीवन, उनके संघर्ष, वनवास और धर्म-अधर्म की लड़ाई को शानदार विजुअल्स और इमोशनल अंदाज में दिखाया जाएगा. पहला पार्ट राम के बचपन, शिक्षा, सीता स्वयंवर और अयोध्या की राजनीतिक परिस्थितियों पर आधारित होगा, जिसके बाद 14 साल के वनवास की कहानी शुरू होगी.

Ramayana Starcast: फिल्म की स्टारकास्ट ने बढ़ाया बज

रामायण’ की स्टारकास्ट इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिखाई देंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी. वहीं केजीएफ स्टार यश रावण के रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा. यही वजह है कि अभी से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है.

यह भी पढ़ें– मैं वापस आऊंगा: फिल्म के कम कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली, कहा- यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है

यह भी पढ़ें– बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स

Previous article Viral Video: मां देखती रह गई, बेटे ने iPhone झील में फेंक दिया
Next article अब घर पर बनेंगे एकदम क्रिस्पी और टेस्टी फ्रेंच फ्राइज, जानें सीक्रेट टिप्स
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel