[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Bobby Deol On Dharmendra Death: जब पिता धर्मेंद्र को ऑन-स्क्रीन मरते हुए देखकर टूट गए थे बेटे बॉबी देओल, कहा था- यह सीन मेरे लिए बहुत भारी था

Bobby Deol On Dharmendra Death: जब पिता धर्मेंद्र को ऑन-स्क्रीन मरते हुए देखकर टूट गए थे बेटे बॉबी देओल, कहा था- यह सीन मेरे लिए बहुत भारी था

0
Bobby Deol On Dharmendra Death: जब पिता धर्मेंद्र को ऑन-स्क्रीन मरते हुए देखकर टूट गए थे बेटे बॉबी देओल, कहा था- यह सीन मेरे लिए बहुत भारी था
धर्मेंद्र की मौत पर बॉबी देओल का पुराना इंटरव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

Bobby Deol On Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके 90वें जन्मदिन (8 दिसंबर) में कुछ ही दिन बाकी थे, लेकिन इससे पहले आई यह दुखद खबर पूरे फिल्म जगत और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल गई. इस बीच धर्मेंद्र के छोटे बेटे और एक्टर बॉबी देओल का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें लार्ड बॉबी ने बताया था कि वह अपने पिता को ऑन-स्क्रीन मरते हुए देखकर टूट गए थे. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा था.

जब पिता को ऑन-स्क्रीन मरते हुए देख टूट गए थे बेटे बॉबी

2023 में पिंकविला से बातचीत में बॉबी देओल ने खुलासा किया था कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ देखते समय उन्हें यह नहीं पता था कि फिल्म में धर्मेंद्र का किरदार खत्म हो जाता है. जैसे ही यह सीन आया, वह अपनी इमोशंस पर काबू नहीं रख पाए. बॉबी ने कहा, “अगर यह रोल कोई और करता, तो उतना असर नहीं होता. पापा ने इस किरदार में जादू भर दिया. जैसे ही उनकी मौत का सीन आया, मैं खुद को रोक नहीं पाया, मैं रोता ही रहा और थिएटर से बाहर चला गया. ”

उन्होंने कहा कि उनका परिवार बहुत इमोशनल और एक-दूसरे से बेहद जुड़ा हुआ है. वह कहते हैं, “मुझे पता था कि वह एक कैरेक्टर निभा रहे थे, लेकिन फिर भी यह सीन मेरे लिए बहुत भारी था.” बॉबी ने यह भी बताया कि जब उनकी फिल्म एनिमल रिलीज हुई थी, तब उनकी मां भी उनका डेथ सीन नहीं देख पाईं.

बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जुलाई 2023 में रिलीज हुई थी, जिसमें धर्मेंद्र ने रणवीर सिंह के दादा कंवल का किरदार निभाया था. फिल्म में आलिया भट्ट, जया बच्चन, शबाना आजमी और कई अन्य कलाकार थे.

धर्मेंद्र का निधन

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का सोमवार, 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया. वह कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए थे. डॉक्टरों ने उन्हें स्थिर बताकर घर भेज दिया था और उम्मीद थी कि वह आराम से ठीक हो जाएंगे. लेकिन सोमवार सुबह अचानक उनकी सेहत बिगड़ी और उन्होंने अंतिम सांस ली.

उनके निधन से सिनेमा जगत, फैंस और पूरा देश शोक में डूब गया है.

यह भी पढ़ें: Dharmendra Last Message Video: “कम्बख्त जान क्यों जाती है जाते हुए”, निधन के बाद वायरल हुआ धर्मेंद्र का आखिरी वीडियो मैसेज, फैंस हुए इमोशनल

Previous article भारत के 53वें चीफ जस्टिस बने न्यायमूर्ति सूर्यकांत, फोटोज में देखें पूरा शपथ ग्रहण समारोह
Next article Samastipur News:स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel