[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood धर्मेंद्र की बायोपिक पर बोले Bobby Deol, कहा- न मैं, न भाई सनी देओल निभा सकते उनका रोल

धर्मेंद्र की बायोपिक पर बोले Bobby Deol, कहा- न मैं, न भाई सनी देओल निभा सकते उनका रोल

0
धर्मेंद्र की बायोपिक पर बोले Bobby Deol, कहा- न मैं, न भाई सनी देओल निभा सकते उनका रोल
बॉबी देऑल, धर्मेंद्र और सनी देऑल, फोटो- इंस्टाग्राम

Bobby Deol on Dharmendra Biopic: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के जीवन पर अगर कभी बायोपिक बनाई जाए, तो उन्हें कौन निभा सकता है? इस सवाल पर उनके बेटे बॉबी देओल ने बेहद साफ और इमोशनल जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उनके पिता की पर्सनैलिटी इतनी खास है कि उन्हें कोई भी एक्टर पूरी तरह से स्क्रीन पर नहीं उतार सकता.

‘धर्मेंद्र को निभाना किसी के लिए आसान नहीं’

Aap Ki Adalat में बॉबी देओल ने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक बड़े सुपरस्टार नहीं हैं, बल्कि एक बहुत ही अलग और खास इंसान हैं, जिनकी पर्सनैलिटी को पूरी तरह से समझना और उसे स्क्रीन पर उतारना बहुत मुश्किल काम है.

‘पापा जैसे कोई नहीं हो सकता’

उन्होंने आगे साफ कहा कि चाहे वह खुद हों या उनके भाई सनी देओल, कोई भी धर्मेंद्र की जगह नहीं ले सकता और न ही उनकी असली भावनाओं और जिंदगी को पूरी तरह से निभा सकता है. बॉबी के मुताबिक धर्मेंद्र की पर्सनैलिटी इतनी बड़ी और अनोखी है कि उसे स्क्रीन पर उतारना लगभग नामुमकिन है.

पिता नहीं, इंस्पिरेशन थे धर्मेंद्र

इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र उनके लिए सिर्फ एक पिता नहीं, बल्कि एक इंस्पिरेशन हैं. उन्होंने बताया कि लोग उन्हें फिल्मों में देखते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह उससे भी कहीं ज्यादा बड़े दिल वाले इंसान हैं.

कैसे औरों से अलग थे धर्मेंद्र?

बॉबी ने यह भी बताया कि उनके पिता हमेशा लोगों की मदद करने में आगे रहते थे और किसी भी तरह के अन्याय को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते थे. उनकी यही अच्छाई और सच्चाई उन्हें बाकी सभी से अलग बनाती है. इसी वजह से उनके जीवन पर फिल्म बनाना और उसे सही तरीके से दिखाना बहुत मुश्किल काम होगा.

बॉबी देओल का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएंगे, जो 5 जून को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वह YRF की फिल्म ‘अल्फा’ का भी हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें: काम न मिलने से डिप्रेशन में चले गए थे Bobby Deol, बोले- उस दौर में लग गई थी शराब की लत

Previous article Agriculture: केंद्र ने राज्यों काे उम्मीद से कम बारिश होने के अनुमान को देखते हुए अलर्ट रहने का दिया निर्देश
Next article नौ गांवों के 63 खराब चापानलों की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel