Alpha In Bihar Jharkhand: शिव रावेल की ओर से निर्देशित ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. स्पाई थ्रिलर एक्शन ड्रामा में दो फीमेल एजेंट मिशन पर निकली है. आलिया सीता का किरदार निभा रही हैं, जो एक अपने बाबा (बॉबी देओल) के कहने पर दुश्मनों से लड़ती है. इसमें ऋतिक रोशन कैमियो भी कर रहे हैं.
Jharkhand Alpha Advance Booking: झारखंड में अल्फा के कितने बिके टिकट
झारखंड में ‘अल्फा’ ने 11 बजे (3 जुलाई) तक 8.27 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग की है. अगर ब्लॉक सीट्स को जोड़ दें, तो यह आंकड़ा 10.9 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. यहां करीब 14 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई यानी रिस्पॉन्स ब्लॉकबस्टर वाला नहीं है, लेकिन फैंस थियेटर्स तक पहुंच रहे हैं. वीकेंड में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है. राज्य में स्पाई थ्रिलर के 101 शोज चल रहे हैं. स्पॉट बुकिंग भी खेल बदल सकता है.
Bihar Alpha Advance Booking: बिहार में अल्फा के कितने बिके टिकट
बिहार में झारखंड के मुकाबले ‘अल्फा‘ का थोड़ा कम क्रेज देखने को मिला. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक यहां फिल्म की एडवांस बुकिंग सिर्फ 5.13 लाख रुपये तक पहुंची है, जबकि ब्लॉक सीट्स के साथ यह आंकड़ा 8.99 लाख है. 200 शोज के साथ थिएटर ऑक्यूपेंसी महज 4% रही.
Movie Theaters In Patna To Watch Alpha: पटना में किन थियेटर्स में देख सकते हैं अल्फा
- ASR सिनेमा, आरपीएस मोड़
- कॉनप्लेक्स सिनेमा
- सिनेमा कैफे
- सिनेपॉलिस
- मोना सिनेमाज
- एल्फिंस्टन सिनेमा हॉल
- इनॉक्स अशोक
- PKV स्मार्ट सिनेमाज
- सुशील प्लाजा सिनेमा प्लेक्स
Movie Theaters In Ranchi To Watch Alpha: रांची में कहां देख सकते है अल्फा
- आइलेक्स सिनेमा
- फिन सिनेमाज
- पीजेपी सिनेमा
- पॉपकॉर्न सिनेमा
- पीवीआर हॉल
- सुजाता प्लाजा
- मिराज सिनेमाज
Alpha Box Office Collection Day 1: पहले दिन कितना कमा सकती है अल्फा?
Sacnilk की एडवांस बुकिंग के मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक ‘अल्फा’ पहले दिन 7 से 8 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग कर सकती है. हालांकि अगर शाम और रात के शो में स्पॉट बुकिंग बढ़ती है, तो यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज
यह भी पढ़ें- Alpha First Review: आलिया भट्ट की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, थिएटर जाने से पहले पढ़ें, मिले इतने स्टार्स
