[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Bigg Boss 18: तो इस वजह से बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बनेंगी शालिनी पासी, कहा- ऐसे शो में नहीं…

Bigg Boss 18: तो इस वजह से बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बनेंगी शालिनी पासी, कहा- ऐसे शो में नहीं…

0
Bigg Boss 18: तो इस वजह से बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बनेंगी शालिनी पासी, कहा- ऐसे शो में नहीं…
shalini passi in bigg boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरों को बतौर गेस्ट बुला रहे हैं. जहां, पिछले दिनों हिना खान को स्पेशल गेस्ट के तौर पर देखा गया. वहीं, बीते दिन खबर आई थी कि जल्द ही शो में शालिनी पासी की एंट्री हो सकती है, लेकिन अब एक इंटरव्यू के दौरान शालिनी ने इन अफवाहों को एक अलग अंदाज में साफ किया है. इसके पीछे क्या कारण है आइए बताते हैं.

बिग बॉस 18 मैं एंट्री क्यों नहीं लेंगी शालिनी पासी?

शालिनी पासी नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ के लिए इन दिनों लाइमलाइट बटोर रही हैं. शालिनी से हाल ही में जब इंडियन एक्सप्रेस ने ‘बिग बॉस 18’ उनके एंट्री पर सवाल किया तो शालिनी पासी ने ना ही इस बात से इनकार किया और ना ही इस खबर को कंफर्म, बल्कि उन्होंने इस बात पर एक लाफिंग इमोजी भेजी.

‘ऐसे शो की जरूरत नहीं है’

रिपोर्ट के मुताबिक, शालिनी पासी एक अच्छी जिंदगी जी रही हैं और उन्हें हाइलाइट होने के लिए इस शो की जरूरत नहीं है. इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि नेटफ्लिक्स की सीरीज के बाद शालिनी पासी को ऐसे काॅन्ट्रोवर्शियल शो की जरूरत नहीं है.

रवि किशन ने कंटेस्टेंट्स को बताया बोरिंग

शालिनी पासी के पहले इंडियन एक्सप्रेस से एक्टर और राजनेता रवि किशन ने भी ‘बिग बॉस 18’ को लेकर बातचीत की थी. इस दौरान उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स को बोरिंग बताया था.

Also Read: Bigg Boss 18: शो में ग्लैमर का तड़का लगाएगी ये हसीना, कंटेस्टेंट्स को देगी कड़ी टक्कर, कौन है ये पॉपुलर शख्स?

Also Read: Bigg Boss 18 PROMO: सलमान खान ने करण और शिल्पा के रिश्ते पर उठाया सवाल, कहा- बर्दाश्त करने की एक लिमिट…

Previous article Parliament Winter Session : मगरमच्छ के आंसू से किसानों का हित नहीं होगा, विपक्षी सांसदों पर भड़के धनखड़
Next article IGIMS में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर बड़ा निर्णय, मरीजों को दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel