[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood थिएटर में छूट गई थी ‘Bhooth Bangla’? अब OTT पर देखें अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी, रिलीज डेट आई सामने

थिएटर में छूट गई थी ‘Bhooth Bangla’? अब OTT पर देखें अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी, रिलीज डेट आई सामने

0
थिएटर में छूट गई थी ‘Bhooth Bangla’? अब OTT पर देखें अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी, रिलीज डेट आई सामने
भूत बंगला ओटीटी रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhooth Bangla OTT Release Date: अगर आप अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, तो अब इसे घर बैठे देखने का मौका मिलने वाला है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म जल्द ही OTT पर रिलीज होने जा रही है. थिएटर में रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

कब और कहां रिलीज होगी ‘भूत बंगला’?

Netflix India ने फिल्म की OTT रिलीज डेट को अनाउंस कर दिया है. ‘भूत बंगला’ 12 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. Netflix ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “जोर-जोर से बोलकर सबको डरा दो, भूत बंगला में जल्द एंट्री होगी.”

यहां देखें अनाउंसमेंट पोस्ट-

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी मंगलपुर नाम के एक गांव से शुरू होती है, जहां एक डरावनी कहानी काफी मशहूर है. कहा जाता है कि ‘वधुसुर’ नाम की एक आत्मा शादी की रात दुल्हनों को उठा ले जाती है.

अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार), जो लंदन में रहता है और फाइनेंशियल परेशानियों से जूझ रहा है, अपनी पुश्तैनी हवेली मिलने के बाद भारत लौटता है. उसकी बहन मीरा की शादी होने वाली होती है, इसलिए वह शादी की तैयारियों के लिए हवेली को ठीक करवाने का फैसला करता है. लेकिन गांव में उसके पहुंचते ही वधुसुर की आत्मा फिर से जाग जाती है और उसकी बहन खतरे में पड़ जाती है.

फिल्म में कौन-कौन हैं?

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के अलावा मिथिला पालकर, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी, जीशु सेनगुप्ता, मनोज जोशी, असरानी और राजेश शर्मा जैसे कलाकार नजर आए हैं.

फिल्म में 25 साल बाद अक्षय कुमार और तब्बू की जोड़ी भी साथ दिखाई दी है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 269.22 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन करीब 182 करोड़ रुपये रहा. फिल्म को हॉरर और कॉमेडी के मजेदार मेल के लिए सराहा गया.

अक्षय कुमार की अगली फिल्म कौन सी है?

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे. यह ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जो 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: Tanu Weds Manu 3 हुई ऑफिशियली कन्फर्म, क्या इस बार ट्रिपल रोल में नजर आएंगी कंगना रनौत?

Previous article नवादा: गन्ने के खेत में घुसा जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Next article मोतिहारी: 16 से अधिक मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel