[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Bhoot Bangla Trailer में हॉरर-कॉमेडी का रोलरकोस्टर लेकर लौटी प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी, फैंस बोले- ‘प्योर नास्टैल्जिया’

Bhoot Bangla Trailer में हॉरर-कॉमेडी का रोलरकोस्टर लेकर लौटी प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी, फैंस बोले- ‘प्योर नास्टैल्जिया’

0
Bhoot Bangla Trailer में हॉरर-कॉमेडी का रोलरकोस्टर लेकर लौटी प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी, फैंस बोले- ‘प्योर नास्टैल्जिया’
भूत बांग्ला ट्रेलर, फोटो- यूट्यूब

Bhoot Bangla Trailer: प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर ‘भूत बंगला’ में धमाका करने आ रही है. फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है और दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज दे रहा है, जिसमें खूब सारी कॉमेडी, हल्का-सा डर और मजेदार सिचुएशन देखने को मिलते हैं. अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की शानदार कॉमिक टाइमिंग और भूतिया बंगले की डरावनी सेटिंग एक साथ मिलकर दर्शकों को हंसाने और थ्रिल करने का पूरा अनुभव देती है. फिल्म पुराने समय की प्रियदर्शन-अक्षय कुमार की कॉमेडी का नॉस्टैल्जिया और नया ट्विस्ट दोनों लेकर आ रही है. आइए बताते हैं ट्रेलर में क्या है और फिल्म की पूरी डिटेल्स.

यहां देखें भूत बंगला का ट्रेलर-

क्या दिखा ट्रेलर में?

ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार का किरदार एक पुराने बंगले का वारिस बनता है. बंगले के पीछे एक डरावना जंगल है जिसे पिशाच वन कहा जाता है. भूतिया होने के बावजूद अक्षय बंगले को छोड़ने को तैयार नहीं हैं और शादी करने की जिद में लगे रहते हैं. इस बीच गांव में एक खतरनाक आत्मा ‘वधुसुर’ का डर फैला हुआ है, जिसकी वजह से वहां कोई शादी नहीं करता. लेकिन अक्षय इसे नजरअंदाज करते हुए अपनी शादी की तैयारी में जुट जाते हैं.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय किस तरह मजेदार तरीके से डर को कम करके दिखाने की कोशिश करते हैं, जबकि परेश रावल और मिथिला पालकर अपने किरदारों के जरिए चेतावनी देते हैं. ट्रेलर में तब्बू भी नजर आती हैं. उनका किरदार कहानी में एक रहस्यमय और मजेदार ट्विस्ट लाता है. उनके लुक और परफॉर्मेंस से ट्रेलर में एक अलग तरह का इंटरेस्ट और एंटरटेनमेंट जुड़ता है.

कुल मिलाकर ट्रेलर में कई कॉमिक सिचुएशन हैं, जैसे अक्षय का डर को हल्के में लेना, अजीबोगरीब हालात और मजेदार डायलॉग्स. वहीं बंगले के डरावने सीन्स हल्की सस्पेंस और थ्रिल का टच भी देते हैं, जिससे देखने वाले हर पल एंटरटेनमेंट में डूबे रहते हैं.

फैंस के रिएक्शन

Image 56
Bhoot bangla trailer में हॉरर-कॉमेडी का रोलरकोस्टर लेकर लौटी प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी, फैंस बोले- 'प्योर नास्टैल्जिया' 4
Image 57
Bhoot bangla trailer में हॉरर-कॉमेडी का रोलरकोस्टर लेकर लौटी प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी, फैंस बोले- 'प्योर नास्टैल्जिया' 5

भूत बंगला की रिलीज डेट और स्टार कास्ट

भूत बंगला 16 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस हॉरर-कॉमेडी में अक्षय के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी (दिवंगत एक्टर) और मिथिला पालकर जैसे कलाकार नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, मिस न करें ये नई रिलीज

Previous article बिहार के इन जिलों में 9 अप्रैल तक खराब रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
Next article सोना फिर हुआ महंगा: 1.48 लाख के पार पहुंची 10 ग्राम की कीमत, चांदी में भी ₹3,215 का उछाल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel