[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Bhool Chuk Maaf Verdict Hit or Flop: राजकुमार राव की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानिए बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब

Bhool Chuk Maaf Verdict Hit or Flop: राजकुमार राव की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानिए बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब

0
Bhool Chuk Maaf Verdict Hit or Flop: राजकुमार राव की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानिए बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब
Bhool Chuk Maaf Verdict Hit or Flop

Bhool Chuk Maaf Verdict Hit or Flop: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. रिलीज के बाद से ही फिल्म अपनी यूनिक स्टोरीलाइन और हल्के-फुल्के हास्य की वजह से चर्चा में रही. युवाओं को फिल्म की कहानी खासा पसंद आई और शुरुआती वीकेंड में इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन भी दमदार रहा. लेकिन अब सवाल है – क्या ये फिल्म हिट साबित हुई या फ्लॉप? ऐसे में आइए आपको बॉक्स ऑफिस का पूरा लेखा-जोखा बताते हैं.

भूल चूक माफ लाइफटाइम कलेक्शन

50 करोड़ रुपये के बजट पर बनी यह फिल्म Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, भूल चूक माफ का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 71.81 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 86.6 करोड़ रुपये रहा. इस तरह फिल्म ने अपनी लागत से करीब 21.81 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए हैं, और ओटीटी पर रिलीज के बाद भी इसकी लोकप्रियता बनी हुई है. हालांकि, थिएटर कलेक्शन में गिरावट साफ दिखी. फिल्म ने पहले तीन दिनों में ही 27 करोड़ रुपये के आसपास कमा लिए थे, जो एक पॉजिटिव ओपनिंग मानी जाती है. लेकिन दूसरे हफ्ते से कमाई में लगातार गिरावट आती रही। बावजूद इसके, धीरे-धीरे फिल्म ने 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

अब बात करें कि फिल्म हिट या फ्लॉप? तो भूल चूक माफ ने अपना बजट रिकवर कर लिया है और दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी बटोर चुकी है. ऐसे में फिल्म हिट साबित हुई है.

भूल चूक माफ की कहानी

फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है, जिसमें रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) की प्रेम कहानी को दिखाया गया है. रंजन अपने प्यार को पाने के लिए महादेव से मन्नत मांगता है, लेकिन फिर शादी तय हो जाने के बाद उसे पूरा करना भूल जाता है. इसकी वजह से हल्दी वाला दिन टाइम लूप में फंस जाता है फिर आगे क्या होता, इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़े: Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ ने की ताबड़तोड़ कमाई, तो कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ का हुआ बंटाधार

Previous article Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई बम फूटा, पेट्रोल-डीजल आज से हो गया इतना महंगा
Next article 20 रुपये से कम कीमत वाले इन पेनी स्टॉक्स ने दिया इतना ज्यादा रिर्टन, देखें लिस्ट
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel