[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Bhool Chuk Maaf की सफलता के बीच कॉमेडी फिल्में करने पर राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह आसान नहीं…

Bhool Chuk Maaf की सफलता के बीच कॉमेडी फिल्में करने पर राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह आसान नहीं…

0
Bhool Chuk Maaf की सफलता के बीच कॉमेडी फिल्में करने पर राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह आसान नहीं…
Bhool Chuk Maaf Verdict Hit or Flop

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव की नई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में उनके साथ बेबी जॉन एक्ट्रेस वामिका गब्बी भी लीड रोल में हैं. फिल्म को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है और यह एक कॉमेडी फिल्म है. फिल्म की कहानी एक प्रेमी जोड़े के टाइम लूप में फंसने के इर्द-गिर्द घूमती है, जब राजकुमार राव का किरदार रंजन अपनी हल्दी में अटक जाता है.

यह पहली बार नहीं है, जब राजकुमार कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में भूल चूक माफ की सफलता के बीच एक्टर ने कॉमेडी जॉनर में काम करने पर खुलकर बात की है. राजकुमार राव ने कहा कि “कॉमेडी करना आसान नहीं होता, लेकिन मुझे इस तरह के किरदार करना बहुत अच्छा लगता है.”

कॉमेडी फिल्मों का अनुभव

राजकुमार ने बताया कि 2017 की उनकी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में लोगों ने उन्हें कॉमेडी करते देखा और उन्हें वो किरदार बहुत पसंद आया. उन्होंने कहा, “वह ऐसी फिल्म थी, जिसमें लोगों ने मुझे कॉमेडी करते देखा और उन्हें यह पसंद आया. मुझे इस पर काम करके वाकई मजा आया.” कॉमेडी भूमिकाओं के बारे में बात करते हुए, राव ने आगे अच्छी एक्रिप्ट के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “यह इस बात पर निर्भर करता है कि किरदार को कितनी अच्छी तरह लिखा गया है.अगर स्क्रिप्ट मजबूत है, तो एक अभिनेता वास्तव में किरदार को जीवंत कर सकता है.”

राजकुमार राव वर्कफ्रंट

राजकुमार राव आखिरी बार विक्की विद्या और वो में दिखे थे. इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में थीं. वहीं, उससे पहले एक्टर की स्त्री 2 सिनेमाघरों में आई थी, जिसने ताबड़तोड़ कमाई की थी. अब जल्द ही राजकुमार राव ‘मालिक’ नाम की एक एक्शन फिल्म में दिखेंगे, जो 11 जुलाई 2025 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: कम एडवांस बुकिंग के बावजूद क्या ‘भूल चूक माफ’ दे पाएगी दमदार ओपनिंग? जानें आंकड़ों की जुबानी

Previous article हरिहरनाथ मंदिर तक पहुंची पाक एजेंट यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, सोनपुर मेले में घूमने के पीछे क्या था मकसद?
Next article Rail Minister in Bihar: बिहार दौरे पर आये रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जमालपुर पहुंचे, देंगे कई सौगात
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel