[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 की रिलीज से पहले अनीस बज्मी ने उठाया तृप्ति डिमरी के किरदार से पर्दा, कहा ‘चौंक जाएंगे सब..’

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 की रिलीज से पहले अनीस बज्मी ने उठाया तृप्ति डिमरी के किरदार से पर्दा, कहा ‘चौंक जाएंगे सब..’

0
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 की रिलीज से पहले अनीस बज्मी ने उठाया तृप्ति डिमरी के किरदार से पर्दा, कहा ‘चौंक जाएंगे सब..’
Bhool Bhulaiyaa 3

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के लिए दर्शक लंबे समय से आंखें बिछाए बैठे हैं. फिल्म से जुड़ी कोई भी अपडेट दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा देती है. अब ऐसे में फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने फिल्म में तृप्ति डिमरी के किरदार से पर्दा उठाया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि उनके किरदार को देखकर ऑडियंस चौंक जाएगी. आइए बताते हैं इसके बारे में सब कुछ.

अनीस बज्मी ने उठाया तृप्ति डिमरी के किरदार से पर्दा

भूल भुलैया 3 इस साल की मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है. फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं. अब ऐसे में जहां एक तरफ दर्शकों को पता है कि, भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन रूह बाबा और विद्या बालन मांजुलिका का किरदार निभा रही हैं, तो वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने तृप्ति डिमरी के किरदार के बारे में भी खुलकर बात की है. उन्होंने बताया है कि तृप्ति डिमरी का किरदार दर्शकों को चौंका देगा.

फिल्म के लिए पहली चॉइस नहीं थीं तृप्ति

भूल भुलैया 3 के निर्देशक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि फिल्म के लिए तृप्ति डिमरी पहली पसंद नहीं थीं. उन्होंने कहा, “फिल्म के लिए एक नया चेहरा चाहता था. मैं एक ऐसी एक्ट्रेस की तलाश में था, जिसने कभी भी कार्तिक आर्यन के साथ काम नहीं किया था. अब फिल्म में तृप्ति का काम देखकर मेरी टीम के लोग कह रहे कि अनीस भाई आप सही थे उनके बारे में. वो वाकई बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं’. उन्होंने आगे कहा, “हमने उनके किरदार के लिए कुछ और नामों के बारे में सोचा था और वे बुरे विकल्प नहीं होते, लेकिन हमारा यह विकल्प भी बड़ा ही अच्छा रहा.

भूल भुलैया 3 में कैसा है तृप्ति डिमरी का किरदार?

भूल भुलैया 3 में तृप्ति के किरदार पर बात करते हुए निर्देशक अनीस बज्मी ने कहा, “मैं आपको बता दूं कि उनका किरदार भी बहुत अच्छा है. उन्हें सिर्फ कुछ गानों में काम करने के लिए नहीं चुना गया है. वह अपने किरदार और अभिनय से सभी को चौंका देंगी.लोग ज़रूर कहेंगे, ‘अच्छा, यह तरह है उनका रोल? हमने तो कभी सोचा ही नहीं था.” बता दें कि यह फिल्म 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3: सिंघम अगेन की देरी में कार्तिक की बल्ले-बल्ले, प्रति घंटे में बैच दिए इतने टिकट, कीमत और नंबर जान चौक जायेंगे आप

Previous article Jharkhand Election 2024: बेटा, बहू के बाद अब शिबू सोरेन की पोती भी चुनावी मैदान में, जानें किसकी बढ़ेगी टेंशन
Next article Patna Metro निर्माण हादसे पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख, दिए जांच के आदेश
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel