[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Bhool Bhulaiyaa 3: ‘दरवाजा खुलेगा…’, कार्तिक आर्यन की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, फैंस ने कहा- रूह बाबा इस बैक

Bhool Bhulaiyaa 3: ‘दरवाजा खुलेगा…’, कार्तिक आर्यन की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, फैंस ने कहा- रूह बाबा इस बैक

0
Bhool Bhulaiyaa 3: ‘दरवाजा खुलेगा…’, कार्तिक आर्यन की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, फैंस ने कहा- रूह बाबा इस बैक

Bhool Bhulaiyaa 3 इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. बुधवार को फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद फिल्मों को लेकर आपका उत्साह बढ़ जाएगा. कार्तिक आर्यन की हॉरर-फॉमेडी फिल्म भूल भुलैया का दूसरा सीक्वल है. पिछले साल इसका पहला सीक्वल भूल भुलैया 2 रिलीज हुआ था, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म में कार्तिक के रूह बाबा वाले किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया. ऐसे में अब एक बार फिर दिवाली पर रूह बाबा अपना जादू चलाने को तैयार हैं. आइए बताते हैं फिल्म के इस पोस्टर में क्या खास है.

भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर

भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर रूह बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. यह एक रहश्यमयी पोस्टर नजर आ रहा है, जिसमें एक दरवाजा है. इस दरवाजे पर एक ताला लगा हुआ है, जिसे पूजा पाठ के साथ बांधा गया है. इस पोस्टर को देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि इस दरवाजे को बुरी शक्ति को बाहर आने से रोकने के लिए पुरी विधि विधान से बंद किया गया है. इस पोस्टर के नीचे कैप्शन लिखा है कि, “दरवाजा खुलेगा… इस दिवाली.” अब इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. जहां एक यूजर ने लिखा कि ‘रूह बाबा इस बैक.’ वहीं, दूसरा यूजर ने कमेंट किया कि, ‘दरवाजा खुलने का इंतजार नहीं कर सकते.’

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3: कैसे इस बार हॉरर का खेल होगा और भी बड़ा, अनीस बज्मी ने फिल्म को लेके दिया बड़ा बयान

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3 और Singham Again की क्लैश पर डायरेक्टर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अजय देवगन से बात…

भूल भुलैया का रिलीज होगी?

भूल भुलैया का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं. जबकि, फिल्म को भूषण कुमार, कृषण कुमार और मुराद खेतानी प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म को त्यौहार की वजह से फायदा मिल सकता है. वहीं, इस दिन अजय देवगन की सिंघम अगेन भी रिलीज होगी.

Previous article Devara First Review: जूनियर एनटीआर की फिल्म का पहला रिव्यू आउट, टिकट लेने से पहले जान लें कैसी है फिल्म
Next article Sprouted Moong News: यहाँ जानिए अंकुरित मूंग खाने के 10 प्रमुख फायदे
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel