[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Bhojpuri Adda: स्टेज शो पर मुखिया ने दी भोजपुरी सिंगर को खुलेआम धमकी, गाने से मना करने पर हाथ उठाया और फाड़े कपड़े

Bhojpuri Adda: स्टेज शो पर मुखिया ने दी भोजपुरी सिंगर को खुलेआम धमकी, गाने से मना करने पर हाथ उठाया और फाड़े कपड़े

0
Bhojpuri Adda: स्टेज शो पर मुखिया ने दी भोजपुरी सिंगर को खुलेआम धमकी, गाने से मना करने पर हाथ उठाया और फाड़े कपड़े

Bhojpuri Adda: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों विवादों का सिलसिला जारी है. हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल रघवानी ने पावर स्टार पवन सिंह पर उनसे फिल्म के सेट पर जबरदस्ती किस करने की डिमांड और मना करने पर शूटिंग बीच में छोड़ने की बात का खुलासा किया था. यह मामला अभी ठीक से शांत हो भी नहीं पाया था कि भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने स्टेज शो के दौरान गांव के मुखिया की सरेआम दी गई धमकी और हाथ उठाने का खुलासा किया. उन्होंने यह भी बताया कि की बात यहां तक पहुंच गई थी की मुखिया ने उनके कपड़े फाड़ दिए थे.

स्टेज शो के दौरान हुई बदसुलू

भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने एबीपी न्यूज से हाल ही में अपने स्टेज शो के दौरान मुखिया के की गई बदसलूकी के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘मैं नवादा जिले में स्टेज शो के लिए गई थी. इवेंट करने से पहले मेरी एक कमिटमेंट थी कि आप मुझे भले ही बुला रहे हैं, लेकिन एक भोजपुरी के कलाकार हैं शिव कुमार बिक्कू, मैं उनके साथ मंच पर डूएट शेयर नहीं करूंगी. उनके साथ नहीं गाऊंगी. ये हमारा आपसी मैटर था. हमारे बीच लड़ाइयां हो गई थीं कुछ. इसी शर्त पर हमारा कार्यक्रम बुक हुआ था.’

अनुपमा यादव को दी मुखिया ने धमकी

अनुपमा यादव ने आगे कहा, ‘मैं जैसे ही मंच पर आती हूं तो शिव कुमार बिक्कू भी मंच पर आ जाते हैं. 10.30 बजे से बैठे-बैठे मुझे माइक दिया जाता है 12 बजे. मैं मंच पर ऐसे ही बैठी थी. 12 बजे माइक दिया और मैंने 12.40 तक मैंने अपनी एंट्री लगाई. उसके बाद मैं आकर बैठ गई. मैंने कहा कि मैंने अपना गा लिया आप लोग अब अपना गा लो. मुखिया जी द्वारा नीचे से इशारा किया जाता है कि डूएट गवाओ शिव कुमार के साथ. मैं उनकी बातों को अनसुना कर रही थी. मैं जानती थी कि बवाल होने का चांस है तो अनसुना कर दो. मेरे भाई को नीचे बुलाया गया और कहा गया कि क्या चाह रहे हो अपने गांव जाना नहीं चाह रहे हो क्या? अगर नहीं जाना चाह रहे हो तो बताओ वरना डूएट गवाओ. इस तरह से धमकी भरा शब्द कहा गया. भाई ने आकर मुझे कहा कि दीदी यहां का माहौल गड़बड़ है. मैं चाहता हूं कि कैसे भी

मुखिया ने गांव वालों के साथ किया अटैक

अनुपमा यादव ने आगे बताया कि मुखिया ने उन पर गांव वालों के साथ हमला भी किया. उन्होंने कहा,’मैंने गाना गाया करीब एक घंटा गाने के बाद मैं वापस जाकर बैठ गई. फिर मुखिया जी ने माइक लिया और अजीब तरीके से कहा कि हम आपको पैसा दिए गाना पड़ेगा. पैसा देकर बुलाए हैं. उनका काफी रूड बिहेवियर होता है. वो मंच पर आ जाते हैं, अजीब ढंग से देखते हैं. मैं जैसे ही मंचे से नीचे उतरी अपनी गाड़ी के पास जा ही रही थी कि मेरे भाई पर मुखिया द्वारा कमेटी और गांव वालों के साथ हमला किया गया. उसको मारा गया पहले. उसका चैन निकाल लिया गया. फिर जब मैं बचाव में आई तो मुखिया जी द्वारा मुझ पर अटैक किया गया. हाथ उठाया गया. फिर पीछे से बिक्कू जी आते हैं बचाव के लिए तो उनको भी मारा गया. ये कहा गया कि ये नहीं जाएगी इसे सुबह 6 बजे तक गवाएंगे.’

जान से मारने की दी धमकी

उन्होंने आगे कहा, ‘फिर जैसे-तैसे मैं गाड़ी में बैठने वाली थी कि मुखिया द्वारा मेरा कपड़ा खींच दिया गया और मेरा कपड़ा फट गया. मैं लगी चिल्ला चिल्लाकर रोने। ये वो सीन था ना कि मैं सोच रही थी कि बस जिंदा बचकर चली आऊं. मैं जैसे तैसे गाड़ी में बैठी तो घूमकर मुखिया मेरे भाई के पास आता है और गन दिखाकर धमकी देता है और अपनी जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करता है कि पहचाना नहीं मुझे? यहीं मारकर यहीं गाड़ दिया जाएगा किसी को पता भी नहीं चलेगा. उसको उतार. मैं वहां से जैसे-तैसे निकली. मुखिया जी द्वारा मुझे मां-बहन की गाली दी गई. बदसलूकी की गई.’

Also Read: Chocolatey Sadiya Song: सपना चौहान की खूबसूरती पर फुल टू फिदा दिखे खेसारीलाल, गर्दा मचा रहा चॉकलेटी सड़िया गाना

Also Read: Bhojpuri Adda: पवन सिंह की इस हरकत पर आग बबूला हुईं काजल रघवानी, कहा ‘इनके घर में मां बेटी नहीं है क्या’

Previous article शिक्षा में धर्म व अध्यात्म आवश्यक : प्रो. गणेश महतो
Next article Health: पिछले 10 साल में जन औषधि केंद्र की संख्या में हुआ 170 गुणा का इजाफा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel