[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Bharat Bhhagya Viddhaata: को-स्टार गिरिजा ओक ने की कंगना रनौत की तारीफ, बोलीं- वह पूरी तरह प्रोफेशनल हैं

Bharat Bhhagya Viddhaata: को-स्टार गिरिजा ओक ने की कंगना रनौत की तारीफ, बोलीं- वह पूरी तरह प्रोफेशनल हैं

0
Bharat Bhhagya Viddhaata: को-स्टार गिरिजा ओक ने की कंगना रनौत की तारीफ, बोलीं- वह पूरी तरह प्रोफेशनल हैं
गिरिजा ओक और कंगना रनौत, फोटो- इंस्टाग्राम

Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच फिल्म में शीतल रेवगड़े का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गिरिजा ओक ने कंगना रनौत की जमकर तारीफ की है. उन्होंने बताया कि कंगना सिर्फ अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि काम के दौरान पूरी तरह प्रोफेशनल भी रहती हैं.

कंगना रनौत की तारीफ में क्या बोलीं गिरिजा ओक? (Girija Oak on Kangana Ranaut)

Girija Oak Kangana Ranaut
गिरिजा ओक और कंगना रनौत, फोटो- इंस्टाग्राम

NDTV से बातचीत में गिरिजा ओक ने कहा कि कंगना रनौत एक पूरी तरह प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं. उन्होंने बताया कि सेट पर कंगना के पास कई जिम्मेदारियां होती थीं. वह इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी थीं और सांसद होने की वजह से उनसे मिलने भी कई लोग आते थे. लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन होता था, उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने सीन पर होता था.

गिरिजा ने कहा कि एक एक्टर अगर ध्यान नहीं लगाता, तो कैमरा उसे तुरंत पकड़ लेता है. लेकिन कंगना के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ. उनके मुताबिक, कंगना जब एक्टिंग करती हैं, तो बाकी सारी चीजें भूलकर सिर्फ अपने किरदार पर फोकस करती हैं.

यह भी पढ़ें: Peddi Box Office: 400 करोड़ पार करते ही राम चरण की ‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, बनी 2026 की सबसे बड़ी साउथ फिल्म

सच्ची घटना पर बनी है फिल्म (Bharat Bhhagya Viddhaata Story)

Bharat Bhhagya Viddhaata Story
भारत भाग्य विधाता कहानी, फोटो- इंस्टाग्राम

‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल में हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है. फिल्म में कंगना रनौत ने नर्स अंजलि कुलथे का किरदार निभाया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले की रात अंजलि कुलथे ने अपनी जान की परवाह किए बिना अस्पताल में मौजूद करीब 20 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित जगह छिपाया था. इतना ही नहीं, उन्होंने एक महिला को ऑपरेशन थिएटर तक पहुंचाने में भी मदद की थी. उनके इसी साहस को फिल्म में दिखाया गया है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार (Bharat Bhhagya Viddhaata Cast)

Bharat Bhhagya Viddhaata
भारत भाग्य विधाता कास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है. इसमें कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, ईशा डे, प्रसाद ओक, सयाजी शिंदे, अमृता नामदेव, प्रिया बेर्डे, जाहिद खान और आदित्य मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन, बोले- हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

Previous article पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में हार्टफुलनेस मेडिटेशन पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू, कुलपति ने बताई ध्यान की महत्ता
Next article बंगाल में ‘सुरक्षा’ पर संग्राम! ममता बनर्जी की पसंद के बॉडीगार्ड्स को शुभेंदु सरकार ने हटाया, डेरेक ओब्रायन बोले- रात भर बिना सुरक्षा के थीं दीदी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel