[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Batwara 1947 Teaser: नफरत के बीच उम्मीद की रोशनी बने सनी देओल, टीजर में दिखीं प्रीति जिंटा-शबाना आजमी

Batwara 1947 Teaser: नफरत के बीच उम्मीद की रोशनी बने सनी देओल, टीजर में दिखीं प्रीति जिंटा-शबाना आजमी

0
Batwara 1947 Teaser: नफरत के बीच उम्मीद की रोशनी बने सनी देओल, टीजर में दिखीं प्रीति जिंटा-शबाना आजमी
बंटवारा 1947, फोटो- इंस्टाग्राम

Batwara 1947 Teaser: साल 2026 की चर्चित फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ को लेकर दर्शकों के बीच लगातार उत्साह बना हुआ है. फिल्म के मोशन पोस्टर और किरदारों के लुक सामने आने के बाद से ही इसकी चर्चा तेज हो गई थी. अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

टीजर में दिखी आजादी और बंटवारे की भावुक कहानी

रिलीज हुए टीजर में भारत की आजादी और 1947 के विभाजन के दौर की झलक दिखाई गई है. यह वह समय था जब देश ने स्वतंत्रता हासिल की, लेकिन साथ ही लाखों लोगों को बिछड़ने और दर्द का सामना भी करना पड़ा. टीजर में कई इमोशनल सीन, दमदार डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाले बैकग्राउंड म्यूजिक के जरिए उस दौर की चुनौतियों और संघर्ष को दिखाने की कोशिश की गई है. कहानी एक ऐसे साहसी किरदार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जो मुश्किल हालात में भी मानवता और हिम्मत का साथ नहीं छोड़ता.

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे

‘बंटवारा 1947’ में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं. इस फिल्म के जरिए निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की लंबे समय बाद एक साथ वापसी भी हो रही है.

ए.आर. रहमान के संगीत से सजेगी फिल्म

फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी ने इसका निर्देशन किया है. वहीं, फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है और गीतों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं. आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 First Review: रिलीज से पहले सामने आया ‘कॉकटेल 2’ का पहला रिव्यू, जानें फिल्म को मिले कितने स्टार

Previous article ‘जिन्होंने स्कूलों में भैंस चरते देखी, उन्हें विकास कैसे दिखेगा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
Next article जेठ की तपती दुपहरी में सुकून के मसीहा बने बरगद और पीपल, बांका के ग्रामीण जीवन को दे रहे राहत
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel