[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Badshah: हानिया आमिर संग रिलेशनशिप पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारा बहुत अच्छा कनेक्शन…

Badshah: हानिया आमिर संग रिलेशनशिप पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारा बहुत अच्छा कनेक्शन…

0
Badshah: हानिया आमिर संग रिलेशनशिप पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारा बहुत अच्छा कनेक्शन…
Badshah on relationship with Hania Amir

Badshah: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लेकर काफी वक्त से यह अवफाह उड़ी है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. यहां तक कि उनकी शादी को लेकर भी कई खबरें सामने आई थीं. दोनों की डेटिंग की चर्चा तब से शुरू हुई, जब हानिया दुबई में बादशाह के कान्सर्ट में शामिल हुई थीं. दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. अब इसपर अब बादशाह ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया है कि उनका हानिया से बहुत अच्छा कनेक्शन है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

बादशाह ने हानिया संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

बादशाह ने हाल ही में साहित्य आजतक 2024 के मंच पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग अपने रिश्ते पर बात की है. उन्होंने कहा, “हानिया मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं, और हमारा बहुत अच्छा कनेक्शन है. हम जब भी मिलते हैं हम बहुत मजे करते हैं, और बस यही है. वो अपने जीवन में खुश हैं और मैं अपने में. हमारी इक्वेशन बहुत अच्छी है, लेकिन लोग अक्सर इसे गलत समझ लेते हैं और वही देखते हैं जो वो मानना चाहते हैं.”

क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने कुछ वक्त पहले अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉलीवुड रैपर बादशाह के साथ दुबई की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की थीं. इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह अटकलें लगाए जा रहे थे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करेंगे.

हानिया आमिर वर्क फ्रंट

हानिया आमिर का पाकिस्तानी ड्रामा ‘कभी मैं कभी तुम’ नवंबर के पहले सप्ताह में ऑफ एयर हुआ था. इस शो को पाकिस्तान के साथ ही भारतीय दर्शकों ने भी खूब पसंद किया. शो में हानिया पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा के साथ नजर आई थीं.

Also Read: Badshah Birthday: बादशाह नहीं ये है पॉपुलर रैपर का अलसी नाम, इस वजह से अधूरा रह गया था सच्चा प्यार

Also Read: Rishi Kapoor: रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि कपूर की 2 आखिरी ख्वाइशों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारे लिए बहुत ही भावुक…

Previous article Ghatshila news : चैतन्य महाप्रभु की चरण पादुका संग निकली शोभायात्रा, दर्शन के उमड़े भक्त
Next article क्रिया योग ध्यान मंडल में छह लोगों ने ली दीक्षा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel