[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Badshah Birthday: बादशाह नहीं ये है पॉपुलर रैपर का असली नाम, इस वजह से अधूरा रह गया था पहला प्यार

Badshah Birthday: बादशाह नहीं ये है पॉपुलर रैपर का असली नाम, इस वजह से अधूरा रह गया था पहला प्यार

0
Badshah Birthday: बादशाह नहीं ये है पॉपुलर रैपर का असली नाम, इस वजह से अधूरा रह गया था पहला प्यार
Badshah shoutout free samay raina

Badshah Birthday: बॉलीवुड के पॉपुलर रैपर और सिंगर बादशाह अपने एक गाने से दुनिया को थिरकाने का दम रखते हैं. आज के समय में ऐसी कोई शादी या पार्टी नहीं है, जिसमें बादशाह का पार्टी एंथम न सुनाई देता हो. इन दिनों सिंगर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं. दरअसल, आजकल बादशाह का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से जोड़ा जा रहा है. अब इस बात में कितनी सच्चाई है, इसपर एक्ट्रेस और रैपर दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. हालांकि, एक इंटरव्यू के दौरान बादशाह ने इस बात का खुलासा किया था कि उनका सच्चा प्यार अधूरा रह गया था. आज 19 नवंबर को वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर हम उनके लव लाइफ के बारे में कई दिलचस्प किस्से बताएंगे.

क्या है बादशाह का असली नाम?

बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. आज वह अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 19 नवंबर, 1985 के दिन दिल्ली में हुआ था. बादशाह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में हनी सिंह, रफ्तार, इक्का और लिल ‘गोलू के साथ माफिया मुंडीर नाम के एक बैंड से की थी. हालांकि, ये बैंड साल 2012 में बिखर गया था. बादशाह के बहुत कम फैंस जानते होंगे कि वह सिंगर बनने से पहले एक इंजीनियर थे, लेकिन अपने पैशन के लिए उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी थी.

बादशाह की पर्सनल लाइफ

प्रॉपर पटोला, सैटरडे सैटरडे और डीजे वाले बाबू जैसे हिट देने वाले बादशाह अपने गानों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चे में रहते हैं. इंडस्ट्री में उनका नाम कई लड़कियों से जुड़ा, लेकिन साल 2017 में उनकी एक अनाउंसमेंट ने कई फीमेल फैंस के दिल तोड़े थे. दरअसल, बादशाह ने साल 2017 में अपनी बेटी का स्वागत किया था. मालिक हो कि उनकी शादी जैसमीन से हुई थी. हालांकि, बाद में खबरें यह भी आई कि दोनों अब अलग हो चुके हैं और उनका नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से जुड़ना शुरू हो गया.

सच्चा प्यार रहा अधूरा

बादशाह ने बहुत पहले एक इंटरव्यू में अपनी गर्लफ्रेंड से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था. उन्होंने बताया कि कैसे उनका सच्चा प्यार अधूरा रह गया था. बादशाह ने कहा कि उन्हें पहला प्यार पांचवी क्लास में हुआ था. हालांकि, वह बाद में किसी वजह से लाइफ से चले गई और फिर उनके लाइफ में दूसरी लड़की की एंट्री हुई. इस बार वह काफी सीरियस थे, लेकिन ये रिश्ता भी उनका अधूरा रह गया. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘गर्लफ्रेंड के साथ मेरा अच्छा चल रहा था, हम आगे की प्लानिंग कर रहे थे. लेकिन उस लड़की को मेरा गाना-बजाना पसंद नहीं था, इसलिए हमें अलग होना पड़ा.’ इसके बाद बादशाह ने बस अपने करियर पर ही फोकस किया.

Also Read: Nayanthara Birthday: करोड़ों की डेब्यू फिल्म से लेकर फिल्मी लव लाइफ तक, नयनतारा के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Previous article Weather Forecast: देश के इन शहरों में होगी भारी बारिश, दिल्ली सहित इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, आईएमडी अलर्ट
Next article Bihar Board Time Table 2025: जल्द जारी होगी बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट, डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel