[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Bade Miyan Chote Miyan के प्रोड्यूसर ने अली अब्बास जफर पर फंड की हेराफेरी का लगाया आरोप, दर्ज कराई FIR

Bade Miyan Chote Miyan के प्रोड्यूसर ने अली अब्बास जफर पर फंड की हेराफेरी का लगाया आरोप, दर्ज कराई FIR

0
Bade Miyan Chote Miyan के प्रोड्यूसर ने अली अब्बास जफर पर फंड की हेराफेरी का लगाया आरोप, दर्ज कराई FIR

Bade Miyan Chote Miyan: पूजा एंटरटेनमेंट के वाशु भगनानी और जैकी भगनानी ने फिल्म डायरेक्टर अली अब्बास जफर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. जिसके मुताबिक निर्देशक ने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग के दौरान अबू धाबी के अधिकारियों से सब्सिडी के पैसे हड़प लिए. इस मामले में निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ-साथ हिमांशु मेहरा और ऐकश रनाडिव का भी नाम सामने आया है.

क्या है पूरा मामला?

वाशु भगनानी और जैकी भगनानी की शिकायत के अनुसार अली अब्बास जफर समेत अन्य पर 9.50 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, फंड का दुरुपयोग, आपराधिक साजिश, मनी लॉन्ड्रिंग और उत्पीड़न जैसे कई गंभीर अपराधों का आरोप लगाया है. साथ ही शिकायत में यह भी शामिल है कि आरोपियों ने अबू धाबी में एक फ्रॉड कंपनी की मदद से इन पैसों का इस्तेमाल किया है.

Also Read: Bade Miyan Chote Miyan Review: कहानी में लॉजिक के अभाव में पर्दे पर मैजिक नहीं कर सकी बड़े मियां छोटे मियां

Also Read: Bade Miyan Chote Miyan OTT: इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

अली अब्बास जफर ने भी प्रोड्यूसर पर लगाया था आरोप

‘बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और बुरी तरह पिट गई थी. फिल्म के फ्लॉप होने के बाद से ही मेकर्स के बीच आरोपों का सिलसिला जारी है. इससे पहले अली अब्बास जफर ने भी प्रोड्यूसर जैकी और वाशु भगनानी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बड़े मियां छोटे मियां के निर्देशन के लिए 7.30 करोड़ रुपये की फीस नहीं दिए हैं. जिसके बाद निर्माताओं ने 3 सितंबर 2024 को बांद्रा पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि अली अब्बास जफर खुद को सही साबित करने के लिए गलत अफवाहें फैला रहे हैं.

Previous article Black Nose Disease : चिकनगुनिया से पीड़ित गर्भवती महिला की डिलीवरी के बाद नवजात को हुआ ब्लैक नोज डिजीज?
Next article Kal Ka Rashifal 25 september 2024, Tomorrow Horoscope: कैसा होगा आपका आने वाला कल, यहां देखें कल का राशिफल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel