[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Baahubali The Epic की सफलता पर खलनायक भल्लालदेव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक मुकाम है

Baahubali The Epic की सफलता पर खलनायक भल्लालदेव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक मुकाम है

0
Baahubali The Epic की सफलता पर खलनायक भल्लालदेव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक मुकाम है
राणा दग्गुबाती ने बाहुबली द एपिक पर की बात, फोटो- इंस्टाग्राम

Baahubali The Epic: बाहुबली द एपिक की दोबारा रिलीज एक बार फिर दर्शकों में रोमांच जगा रही है. इस फिल्म में खलनायक भल्लालदेव की दमदार भूमिका निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती का कहना है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक मुकाम है.

राणा बताते हैं कि भले ही उन्होंने अपने करियर में कई किरदार निभाए हों, लेकिन भल्लालदेव का किरदार हमेशा उनके करियर का सबसे यादगार हिस्सा रहेगा. उन्होंने और क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

बाहुबली द एपिक की सफलता पर राणा दग्गुबाती ने क्या कहा?

एस.एस. राजामौली की निर्देशित ‘बाहुबली’ फ्रैंचाइजी के दो भाग बाहुबली: द बिगिनिंग (2015) और बाहुबली: द कन्क्लूजन (2017), अब एक ही फिल्म के रूप में यानी री-एडिटेड वर्जन में फिर से सिनेमाघरों में छाए हुए हैं. इसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

इस बीच फिर से थिएटरों में दर्शकों का उत्साह देखकर राणा कहते हैं, “मुझे लगता है कि एक फिल्म हमेशा के लिए रहती है और मुझे लगता है कि बाहुबली जैसी चीज हमारे लिए, भारत में – न केवल फिल्म निर्माताओं या फिल्म में शामिल लोगों के रूप में, बल्कि दर्शकों के रूप में भी – बहुत ही प्रतिष्ठित है. हर किसी को एक दिन भारतीय सिनेमा देखने का मौका मिला और उस फिल्म की सफलता, उस फिल्म को मिले प्यार ने हम सभी के लिए सब कुछ बदल दिया, इस मायने में कि हम कितने बड़े सपने देख सकते हैं और एक फिल्म कितनी दूर तक पहुंच सकती है.”

उन्होंने आगे गर्व के भाव के साथ कहा, “एक दशक बाद इसका जश्न मनाना वाकई कुछ मायने रखता है.”

वर्ल्डवाइड भी फिल्म को मिला शानदार रिस्पांस

हालांकि, भारत में दर्शकों की लाइव प्रतिक्रिया देखने का मौका उन्हें अब तक नहीं मिला, लेकिन उन्होंने लॉस एंजिल्स के चीनी आईमैक्स थिएटर में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखी और इसे “शानदार अनुभव” बताया.

अपकमिंग फिल्मों को लेकर क्या उम्मीद रखते हैं?

राणा के प्रोडक्शन हाउस स्पिरिट मीडिया ने हाल ही में कई नई फिल्मों की घोषणा की है, जिनमें तेलुगु फिल्में ‘प्रेमंते’, ‘डार्क चॉकलेट’ और तमिल फिल्म ‘कांथा’ शामिल हैं. ऐसे में क्या वह अपनी आगामी फिल्मों में बाहुबली जैसी सफलता दोहराने की उम्मीद रखते हैं? तो इस पर राणा ने तुरंत जवाब दिया, “हर बार! हमारा लक्ष्य वहीं तक पहुंचना है. सही टीम, सही सोच और जुनून से खास चीजें दोबारा भी हो सकती हैं और हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा तगड़ा एंटरटेनमेंट, दिल्ली क्राइम सीजन 3 से इंस्पेक्शन बंगला तक कई दमदार फिल्में-सीरीज होगी स्ट्रीम

Previous article 4 दिन नहीं चलेगी जाफर एक्सप्रेस, पाकिस्तान ने अचानक क्यों रोकी बलूच विद्रोहियों की पसंदीदा ट्रेन?
Next article Ration Card : राशन की दुकानों में कब से मिलेगा गेहूं, सरकार की ओर से दी गई जानकारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel