[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Emraan Hashmi ने पूरी की Awarapan 2 की शूटिंग, शेयर किया ‘इट्स अ रैप’ मोमेंट

Emraan Hashmi ने पूरी की Awarapan 2 की शूटिंग, शेयर किया ‘इट्स अ रैप’ मोमेंट

0
Emraan Hashmi ने पूरी की Awarapan 2 की शूटिंग, शेयर किया ‘इट्स अ रैप’ मोमेंट
आवारापन 2 विलेन फोटो- इंस्टाग्राम

Awarapan 2: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है. 19 साल बाद आवारापन का सीक्वल दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है. इस बीच फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसकी जानकारी खुद इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

इमरान हाशमी ने शेयर की खास तस्वीर

Image 177
Emraan hashmi ने पूरी की awarapan 2 की शूटिंग, शेयर किया 'इट्स अ रैप' मोमेंट 3

इमरान हाशमी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘आवारापन 2’ के क्लैपरबोर्ड की तस्वीर शेयर की. इस पर “इट्स अ रैप” लिखा नजर आया, जिससे साफ हो गया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

बता दें कि ‘आवारापन 2’ की अनाउंसमेंट 21 अप्रैल 2026 को की गई थी. अब शूटिंग खत्म होने के बाद फैंस की नजरें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं. 19 साल बाद लौट रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है.

फिल्म में कौन होगी लीड एक्ट्रेस?

‘आवारापन 2’ में एक बार फिर इमरान हाशमी शिवम के किरदार में नजर आएंगे. वहीं उनके साथ दिशा पटानी लीड रोल में दिखाई देंगी. खास बात यह है कि दिशा पटानी पहली बार Vishesh Films के साथ काम कर रही हैं.

फिल्म का एक पोस्टर भी पहले जारी किया गया था, जिसमें एक हाथ पर पक्षी का टैटू दिखाया गया था. यह टैटू फ्रीडम और नई शुरुआत को दर्शाता है.

कब रिलीज होगी आवारापन 2?

मेकर्स के मुताबिक, फिल्म का बाकी काम अब अंतिम चरण में है. ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को भारत और विदेशों के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

19 साल पहले आई थी ‘आवारापन’

साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ में इमरान हाशमी ने शिवम नाम के एक हिटमैन का किरदार निभाया था. फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था. इसमें श्रिया सरन, मृणालिनी शर्मा और आशुतोष राणा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. हालांकि, रिलीज के समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन बाद में इसकी कहानी, गानों और इमरान हाशमी की एक्टिंग ने इसे दर्शकों के बीच एक कल्ट फिल्म बना दिया.

यह भी पढ़ें: Maa Behen के लिए माधुरी दीक्षित ने की खास तैयारी, बोलीं- अब तो अंग्रेजी बोलते समय भी निकल जाता है ‘हमरा’

Previous article बगहा: नदी में खुदाई से बने जानलेवा गड्ढे, सुरक्षा के मद्देनजर बंद हुआ मुख्य रास्ता
Next article Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel