[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Awarapan 2: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ में शाद रंधावा का रोल पक्का? सैयारा एक्टर बोले- मुझे कोई आइडिया नहीं

Awarapan 2: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ में शाद रंधावा का रोल पक्का? सैयारा एक्टर बोले- मुझे कोई आइडिया नहीं

0
Awarapan 2: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ में शाद रंधावा का रोल पक्का? सैयारा एक्टर बोले- मुझे कोई आइडिया नहीं
Shaad Randhawa in Awarapan 2

Awarapan 2: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन’ साल 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 18 साल बाद फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है. इमरान फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का मशहूर गाना ‘तेरा मेरा रिश्ता’ भी सीक्वल का हिस्सा हो सकता है. हालांकि, इस बार निर्देशक मोहित सूरी फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे. फिल्म के बाकी कास्ट और प्लॉट को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. फैंस जानना चाहते हैं कि इसका हिस्सा एक्टर शाद रंधावा होंगे या नहीं. इसपर एक्टर ने बात की.

आवारापन 2 में शाद रंधावा होंगे या नहीं?

फिल्म ‘आवारापन’ में शाद ने इमरान हाशमी के बेस्ट फ्रेंड का रिश्ता निभाया था. उनका किरदार की हत्या फइल्म में हो गई थी. न्यूज 18 शोशा संग बातचीत में एक्टर ने सीक्वल में अपने एंट्री को लेकर कहा, ”मुझे कोई आइडिया नहीं कि मैं आवारापन कर रहा हूं या नहीं. लेकिन देखते हैं.” वहीं, ‘आवारापन’ को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास रिस्पांस नहीं मिला था और इसे लेकर सैयारा एक्टर शाद ने कहा, मैं इमरान की इस बात से सहमत हूं कि आवारापन अब पहले से कहीं ज्यादा पुराना हो गया है. मुझे याद है कि जब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था तो हम सभी बहुत निराश हुए थे. सभी को इस पर पूरा भरोसा था. हमें पता था कि हम एक बहुत अच्छी फिल्म का हिस्सा हैं.”

आवारापन का सीक्वल कब आएगा?

फिल्म आवारापन का सीक्वल कब सिनेमाघरों में आएगा. दरअसल, इमरान हाशमी के जन्मदिन पर एक वीडियो में खुलासा हुआ की मूवी 3 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. हालांकि फाइनल अनाउंसमेंट अभी बाकी है. बता दें कि पहले पार्ट में इमरान के अलावा श्रिया सरन, आशुतोष राणा, पूरब कोहली और शाद रंधावा थे. फिल्म को मोहित सूरी ने बनाया था और इसकी 7.4 आईएमडीबी रेटिंग है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: गौरव खन्ना-जीशान कादरी की लड़ाई के बीच ये कंटेस्टेंट बन गया पहला कैप्टन, गेमप्ले से खींचा सबका ध्यान

Previous article Bigg Boss 19: अनुपमा फेम गौरव खन्ना पर फूटा घर वालों का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा सिद्धार्थ शुक्ला की कॉपी करने का ठप्पा
Next article खुशखबरी: झारखंड के इन 5 उत्पादों को मिलेगा GI टैग, देखिए लिस्ट
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel