[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Box Office: ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ की टक्कर, पहले दिन कौन आगे?

Box Office: ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ की टक्कर, पहले दिन कौन आगे?

0
Box Office: ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ की टक्कर, पहले दिन कौन आगे?
‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Box Office: 20 फरवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जब अलग-अलग जॉनर की दो फिल्में ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ रिलीज हुई. ‘अस्सी’ एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित गंभीर कोर्टरूम ड्रामा है, तो दूसरी ‘दो दीवाने शहर में’ एक रोमांटिक कहानी दिखाती है. चलिए आपको बताते हैं कि ओपनिंग डे पर किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है.

कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ की स्लो शुरुआत

निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू एक वकील के किरदार में नजर आ रही हैं, जो दुष्कर्म पीड़िता के लिए अदालत में लड़ाई लड़ती है. कहानी गंभीर है और इसमें मनोज पाहवा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदार निभा रहे हैं. Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद जता रहे कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ेगी.

ओपनिंग डे पर कितना हुआ ‘दो दीवाने शहर में’ का कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने शहर में’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये नंबर्स बड़े नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा होगा. फिल्म की कहानी सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर के आस-पास घूमती है. दोनों के परिवार वाले चाहते हैं कि उनकी शादी हो जाए, लेकिन वह दोनों एक-दूसरे से बचते रहते हैं. पहली बार सिद्धांत और मृणाल ने साथ में काम किया है.

किसने मारी शुरुआती बाजी?

पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ ने बाजी मार ली. फिल्म ‘अस्सी’ से आगे निकल गई है. अब देखना होगा कि वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कौन आगे निकलता है.

यह भी पढ़ेंDo Deewane Sheher Mein: पहले दिन उम्मीदों पर खरी उतरी या रह गई पीछे? कलेक्शन ने चौंकाया

Previous article मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का काम इस महीने होगा पूरा, बिना जाम में फंसे फर्राटा भरेंगी गाड़ियां
Next article दिल्ली में हाई अलर्ट जारी, मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel