[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood रिकॉर्ड्स की रानी आशा भोसले के जीवन की वो कमी, जिसे वह कभी पूरा नहीं कर सकीं

रिकॉर्ड्स की रानी आशा भोसले के जीवन की वो कमी, जिसे वह कभी पूरा नहीं कर सकीं

0
रिकॉर्ड्स की रानी आशा भोसले के जीवन की वो कमी, जिसे वह कभी पूरा नहीं कर सकीं
आशा भोसले, फोटो- इंस्टाग्राम

वेटरन सिंगर आशा भोसले ने का रविवार (12 अप्रैल) को मुंबई में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन के साथ ही देश ने एक महान और दिग्गज कलाकार को खो दिया. हिंदी सिनेमा की सबसे प्रभावशाली और महान गायिकाओं में उनकी गिनती हमेशा होती रही है. उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया. उन्होंने कई अवॉर्ड्स के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, लेकिन उन्हें एक बात का अफसोस हमेशा रहा. इस बारे में उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया.

शिक्षा को लेकर क्या बोलीं आशा भोसले?

रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा भोसले ने कोई औपचारिक स्कूली शिक्षा पूरी नहीं की थी. साल 1943 में उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था और 10 साल की उम्र में ही अपने गायन करियर की शुरुआत कर दी थी. दुबई स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल के लीडरशिप लेक्चर सीरीज कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया जो वह युवा पीढ़ी को क्या मैसेज देना चाहेंगी. इसपर उन्होंने कहा था, “एक व्यक्ति अपनी सफलता के लिए खुद जिम्मेदार होता है. जो लोग दिन-रात मेहनत करते हैं और लगातार अपने काम में लगे रहते हैं, वे हमेशा सफल होते हैं. आपके स्कूल के लिए मेरा संदेश यह है कि मैंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की. आज जब मैं विदेश जाती हूं, जैसे अमेरिका या लंदन, और वहां के गाने सुनती हूं, तो मुझे अफसोस होता है. मुझे बुरा लगता है कि मैं उनका जैसा उच्चारण नहीं सीख पाई.”

आशा भोसले को था इस बात का अफसोस

आगे आशा भोसले ने कहा था, “मुझे सच में लगता है कि मुझे और पढ़ाई करनी चाहिए थी, लेकिन उस समय मेरी पीढ़ी में लगभग 80 साल पहले, महिलाओं को शिक्षा देने का कोई खास महत्व नहीं माना जाता था. कहा जाता था कि महिलाओं का काम सिर्फ घर का काम करना और बच्चे पैदा करना है, तो उन्हें पढ़ाने की क्या जरूरत है. इसलिए मेरी पढ़ाई नहीं हो पाई. अब मुझे बहुत अफसोस होता है कि अगर हमें पढ़ने का मौका मिला होता और हमें शिक्षा दी गई होती, तो हम जीवन में और ऊंचाइयों तक पहुंच सकते थे. मैं अंग्रेजी गानों में भी बहुत आगे जा सकती थी, क्योंकि हमारी शैली और अंग्रेजी शब्दों का मेल मुझे और ऊंचाई तक ले जा सकता था.”

20 से अधिक भाषाओं में गाया गाना

आशा भोसले ने 20 से अधिक भाषाओं में गाने गाए हैं, जिनमें रूसी और मलय जैसी भाषाएं भी शामिल हैं. उनके संगीत में दिए गए योगदान को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान Dadasaheb Phalke Award शामिल है. इसके अलावा, उन्हें कई बार National Film Award और Filmfare Award से भी नवाजा गया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें पहचान मिली है, जिसमें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकन भी शामिल है.

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Family Tree: मंगेशकर से भोसले तक, कौन-कौन हैं आशा भोसले के परिवार में?

Previous article हंगरी में पीटर मैग्योर की ऐतिहासिक जीत, 16 साल बाद हारे ‘ट्रंप और पुतिन के दोस्त’ विक्टर ओर्बन
Next article बोरिंग खाने से हटकर ट्राई कीजिए कुछ मजेदार, नोट कीजिए 5 हाई प्रोटीन सलाद 
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel