[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Aryan Khan Net Worth: बहन सुहाना से ज्यादा अमीर हैं आर्यन खान, शाहरुख के लाडले का नेट वर्थ जान चौंक जाएंगे आप

Aryan Khan Net Worth: बहन सुहाना से ज्यादा अमीर हैं आर्यन खान, शाहरुख के लाडले का नेट वर्थ जान चौंक जाएंगे आप

0
Aryan Khan Net Worth: बहन सुहाना से ज्यादा अमीर हैं आर्यन खान, शाहरुख के लाडले का नेट वर्थ जान चौंक जाएंगे आप
Aryan Khan Net Worth

Aryan Khan Net Worth: शाहरुख खान और गौरी खान के बड़े बेटे आर्यन खान अपना नया शो The Ba**ds of Bollywood लेकर आ रहे हैं. शो की घोषणा हो चुकी है और प्रोमो वीडियो में शाहरुख नजर आए. आर्यन अपने पिता की तरह कैमरे के सामने नहीं रहना चाहते, बल्कि वह कैमरे के पीछे रहना चाहते हैं. भले ही उन्होंने कैमरे के पीछे रहने का फैसला किया है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. किंग खान के लाडले की नटे वर्थ क्या है, यहां जानिए.

कितने पढ़ें-लिखे हैं आर्यन खान?

मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में आर्यन खान ने अपनी पढ़ाई की. उसके बाद आर्यन ने अपने आगे की पढ़ाई इंग्लैंड से की. उसके बाद स्टारकिड ने स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से फाइन आर्ट्स,सिनेमैटिक आर्ट्स और टेलीविजन प्रोडक्शन में बैचलर डिग्री ली.

आर्यन खान की कुल संपत्ति

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान के लाडले की नेट वर्थ 80 करोड़ रुपये है. 2023 में आर्यन ने अपना कपड़ों का ब्रांड, D’YAVOL X लॉन्च किया, जिसको सुहाना खान और शाहरुख खान प्रमोट करते दिख जाते हैं. इसमें आपको जैकेट से लेकर टी शर्ट मिल जाएगा. इससे वह तगड़ी कमाई करते हैं. उन्होंने पिछले साल नवंबर 2024 में एक आलीशान प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया है. साथ ही वह दिल्ली के पंचशील पार्क में दो फ्लोर 37 करोड़ रुपये में खरीदा है. जबकि उनकी बहन सुहाना खान की नेट वर्थ सिर्फ 13 करोड़ रुपये है.

आर्यन खान का कार कलेक्शन

आर्यन खान के पास मर्सिडीज जीएलएस 350डी, बीएमडब्ल्यू 730 एलडी, ऑडी ए6, मर्सिडीज जीएलई 43 एएमजी कूप जैसी महंगी गाड़ियां हैं.

शाहरुख खान ने दर्शकों ने की ये गुजारिश

नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स कार्यक्रम में शाहरुख खान ने दर्शकों से अपने बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान को प्यार देने के लिए कहा. किंग खान ने कहा, “गुजारिश और बहुत दिल से मैं चाहूंगा कि मेरे बेटे जो अपना पहला कदम रख रहे हैं डायरेक्शन में, मेरी बेटी जो एक्ट्रेस बन रही है, उन सबको भी 50 प्रतिशत प्यार भी अगर ये दुनिया देदे जितना मुझे दिया है तो बहुत ज्यादा होगा.

यह भी पढ़ें- ‘तेरे बाप का राज है क्या..? इस शख्स पर फूटा शाहरुख खान का गुस्सा, किंग खान ने लगाई क्लास, फिर भी फैंस नहीं हुए नाराज

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान ने अपने चेहरे पर मक्खियों को लाने के लिए किया था ये शॉकिंग काम, इस शख्स ने बताई वजह

Previous article Chanakya Niti: पति के भाग्य को चमकाकर उन्हें अमीर बना देती हैं ऐसी महिलाएं, परिवार में ले आती है खुशियां
Next article Ladli Behna Yojana : कब आएगी लाडकी बहिन योजना की अगली किस्त? एकनाथ शिंदे ने दिया अपडेट
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel