[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood आर्यन खान ने जीता पहला अवॉर्ड, गौरी खान बोलीं- ‘अब नया केबिन डिजाइन करना पड़ेगा’

आर्यन खान ने जीता पहला अवॉर्ड, गौरी खान बोलीं- ‘अब नया केबिन डिजाइन करना पड़ेगा’

0
आर्यन खान ने जीता पहला अवॉर्ड, गौरी खान बोलीं- ‘अब नया केबिन डिजाइन करना पड़ेगा’
Aryan Khan With Mother Gauri Khan

Aryan Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नया मुकाम हासिल किया है. इस बार उन्होंने अभिनेता के तौर पर नहीं बल्कि डायरेक्टर के रूप में नाम कमाया. उनकी ओटीटी सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. बेटे की इस उपलब्धि पर मां गौरी खान बेहद खुश नजर आईं.

गौरी ने शेयर किया आर्यन का अवॉर्ड विनिंग मोमेंट

गौरी ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की अवॉर्ड लेने की तस्वीर और वीडियो शेयर किए. वीडियो में आर्यन ने कहा, “यह मेरा पहला अवॉर्ड है, और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी ऐसे अवॉर्ड जीतते रहूंगा. ये अवॉर्ड मेरे पिता के लिए नहीं, बल्कि मेरी मां के लिए है.” उन्होंने आगे ह्यूमर के साथ कहा कि मां ने हमेशा उन्हें सलाह दी, “जल्दी सोना, लोगों का मजाक नहीं उड़ाना, और गाली मत देना,” और इसी कारण उन्हें यह अवॉर्ड मिला.

गौरी खान का आर्यन के लिए प्यार भरा कैप्शन

गौरी खान ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए लिखा, “मुझे सबसे खुशनसीब और गौरवान्वित महसूस कराने के लिए शुक्रिया. अब तुम्हारे इन अवॉर्ड के लिए नया केबिन डिजाइन करना पड़ेगा.” गौरी खान खुद एक सफल इंटीरियर डिजाइनर और गौरी खान डिजाइन्स की फाउंडर हैं. उन्होंने कई बड़े सितारों और बिजनेसमैन के घरों, अपार्टमेंट और इंटीरियर्स को डिजाइन किया है. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नांडीज, ऋतिक रोशन, नीता अंबानी और करण जौहर जैसे नाम शामिल हैं.

हाल ही में गौरी ने अपने घर ‘मन्नत’ को भी री-डिजाइन किया था. अब वे अपने बेटे के लिए खास और स्पेशल केबिन डिजाइन करने की योजना बना रही हैं. आर्यन खान ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास शुरू कर दिया है. उनके साथ-साथ शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी फिल्मों में कदम रख चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: अहान पांडे से राशा थडानी तक, बॉलीवुड में इस साल इन नए चेहरों का रहा जलवा

Previous article 20 वर्षों का इंतजार खत्म, बासगीत पर्चा व बंदोबस्ती की मांग तेज
Next article निजी जमीन पर जबरन कब्जा व रंगदारी मांगने को लेकर कराया मामला दर्ज
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel