[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स

बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स

0
बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स

आज के समय में भारतीय सिनेमा तेजी से पैन-इंडिया फिल्म कल्चर की ओर बढ़ रहा है. इसी वजह से बॉलीवुड के कई चर्चित कलाकार अब साउथ इंडियन फिल्मों और वेब सीरीज में कदम रखने जा रहे हैं. आइए उनके बारे में आपको बताते हैं.

राघव जुयाल का नया अवतार – ‘द पैराडाइज’ से एंट्री

डांसर और एक्टर राघव जुयाल भी साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं. वह निर्देशक श्रीकांत ओडेला की फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में नानी, मोहन् बाबू, सोनाली कुलकर्णी और कायादु लोहार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में होंगे.

अपारशक्ति खुराना का तमिल डेब्यू

अपारशक्ति खुराना अब तमिल फिल्म ‘रूट: रनिंग आउट ऑफ टाइम’ में नजर आएंगे. यह एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सूर्यप्रथाप एस. डायरेक्ट कर रहे हैं. अपारशक्ति अपनी नैचुरल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और इस बार वह एक बिल्कुल अलग जॉनर में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं.

रोहित सराफ बनेंगे पौराणिक कहानी का हिस्सा – ‘महाकाली’

अपने चार्म और रोमांटिक छवि के लिए मशहूर रोहित सराफ अब तेलुगु फिल्म ‘महाकाली’ में नजर आएंगे. यह एक पौराणिक एक्शन ड्रामा है. फिल्म का निर्देशन पूजा कोल्लुरु कर रही हैं और इसमें अक्षय खन्ना और भूमि शेट्टी भी अहम भूमिका निभाएंगे. यह फिल्म 2026 में रिलीज होने की संभावना है.

अभिषेक बनर्जी की वेब सीरीज डेब्यू -‘लिगेसी’

अभिषेक बनर्जी अब तमिल वेब सीरीज ‘लिगेसी’ का हिस्सा होंगे. यह एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है. इसमें आर. माधवन, गुलशन देवैया, निमिषा सजयन और गौतम कार्तिक जैसे कलाकार नजर आएंगे. सीरीज 2026 में रिलीज होगी.

आदर्श गौरव का तेलुगु डेब्यू -‘हैप्पी बर्थडे उमा’

आदर्श गौरव अब तेलुगु फिल्म ‘हैप्पी बर्थडे उमा’ से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखेंगे. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसे बाबा शशांक डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म 2026 में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 First Review: रिलीज से पहले सामने आया ‘कॉकटेल 2’ का पहला रिव्यू, जानें फिल्म को मिले कितने स्टार

Previous article नवादा वेदर अपडेट: अगले चार दिनों तक नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज, आज 42 डिग्री तक जाएगा पारा, जानें लू को लेकर क्या है अपडेट
Next article Gaya News. गया जी में मौसम की स्थिति व अफसरों के नंबर देखें 
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel