[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘दूधिया बदन’ कमेंट पर अन्नू कपूर की सफाई, बोले-अंग्रेजी में ‘मिल्की बॉडी’ कहते तो सब ठीक होता

‘दूधिया बदन’ कमेंट पर अन्नू कपूर की सफाई, बोले-अंग्रेजी में ‘मिल्की बॉडी’ कहते तो सब ठीक होता

0
‘दूधिया बदन’ कमेंट पर अन्नू कपूर की सफाई, बोले-अंग्रेजी में ‘मिल्की बॉडी’ कहते तो सब ठीक होता
तमन्ना भाटिया और अनु कपूर

Annu Kapoor: वरिष्ठ एक्टर अन्नू एक बार फिर अपने एक पुराने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में उन्होंने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से समझा गया और उनका ऐसा कोई गलत इरादा नहीं था. अन्नू कपूर ने यह भी संकेत दिया कि अगर किसी को उनकी बात से ठेस पहुंची है, तो वह इस पर अपनी बात रखने या माफी देने के लिए तैयार हैं.

क्या था पूरा विवाद?

साल 2025 में अन्नू कपूर शुभंकर मिश्रा के एक पॉडकास्ट में शामिल हुए थे. वहां उन्होंने तमन्ना भाटिया के सुपरहिट गाने आज की रात का जिक्र करते हुए उनके फिजिकल अपीयरेंस पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, माशा अल्लाह क्या दूधिया बदन है’ उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्हें बूढ़ा कहकर ट्रोल किया जाने लगा. लोगों का मानना था कि एक वरिष्ठ कलाकार को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती.

ट्रोल्स को अन्नू कपूर का जवाब

हाल ही में एक इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने कहा कि यह सारा विवाद सिर्फ भाषा की वजह से हुआ है. उन्होंने तर्क दिया, “अगर मैंने अंग्रेजी में ‘मिल्की बॉडी’ कहा होता, तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती. लेकिन जब मैंने वही बात हिंदी में कही, तो लोगों को वह चुभ गई. उन्होंने आगे कहा कि जिस एक्ट्रेस की वह बात कर रहे थे, वह उनके बच्चों की उम्र की है. उन्होंने समझाया कि किसी की खूबसूरती की तारीफ करने का मतलब यह नहीं है कि मन में कोई गलत भावना हो. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हम किसी महंगी कार को देखकर उसकी तारीफ करते हैं, वैसे ही उन्होंने एक्ट्रेस की खूबसूरती की सराहना की थी.

पैर पकड़कर माफी मांग लूंगा

अन्नू कपूर ने बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा कि उन्हें अपनी गलती मानने में कोई शर्म नहीं है. उन्होंने कहा, “अगर कभी वह एक्ट्रेस (तमन्ना भाटिया) मुझसे इस बारे में पूछेंगी, तो मैं साफ कहूंगा कि हां, मैंने ऐसा कहा था और अगर उन्हें मेरी बात का बुरा लगा होगा, तो मैं उनके पैर पकड़ लूंगा” उनका कहना है कि 71 साल की उम्र में उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना या गलत नीयत रखना बिल्कुल नहीं था.

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने बताया राहा का फ्यूचर प्लान, कहा- एक्टिंग नहीं, इस फील्ड में जाएगी बेटी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel