Anil Sharma on govinda In Gadar: ‘गदर’ में तारा सिंह के रोल को लेकर सालों से चल रही अफवाहों पर अब डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पूरी तरह विराम लगा दिया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि यह बात बिल्कुल गलत है कि यह फिल्म सनी देओल से पहले गोविंदा को ऑफर हुई थी.
Govinda Was Never Offered Gadar: क्या गोविंदा को लेकर क्या बोले अनिल शर्मा?
अनिल शर्मा ने शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में कहा, “गदर गोविंदा को ऑफर हुई, इस बात को लेकर काफी गलतफहमियां हैं. यह पूरी तरह गलत है. गोविंदा जी मेरे पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं और मैं उनके साथ ‘महाराजा’ में काम कर चुका हूं. शायद उन्होंने कभी कहा होगा कि उन्हें ‘गदर’ ऑफर हुई थी, वहीं से यह कन्फ्यूजन शुरू हुआ. आज मैं इसे साफ करना चाहता हूं.”

Anil Sharma On Sunny Deol: अनिल शर्मा बोले- ‘शुरू से सिर्फ सनी देओल ही दिमाग में थे’
डायरेक्टर ने बताया कि जब उन्होंने गदर की कहानी सोची थी, तभी उनके दिमाग में सिर्फ सनी देओल का नाम था. उन्होंने कहा, “मेरे लिए तारा सिंह के किरदार में सिर्फ दो लोग फिट बैठते थे. एक युवा धर्मेंद्र और दूसरे सनी देओल. चूंकि युवा धर्मेंद्र मिल नहीं सकते थे, इसलिए सनी देओल ही मेरी पहली और आखिरी पसंद थे.”

Anil Sharma Praise Sunny Deol: सनी देओल की तारीफ में क्या बोले अनिल शर्मा
उन्होंने आगे कहा, “सनी देओल के अंदर दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर भी है. मुझे पूरा भरोसा था कि वह इस किरदार के इमोशनल और पावरफुल दोनों पहलुओं को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे. इसलिए मैंने कभी किसी दूसरे एक्टर के बारे में सोचा ही नहीं.”
Anil Sharma On How Govinda Confusion Happened: अनिल शर्मा ने बताया गोविंदा वाला कन्फ्यूजन कैसे हुआ
अनिल शर्मा ने बताया कि महाराजा की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने उनसे उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा था. तब उन्होंने गदर की कहानी सुनाई और यह भी बताया कि फिल्म सनी देओल के साथ बना रहे हैं. उन्होंने कहा, “शायद गोविंदा जी ने वह बात नहीं सुनी. जब किसी एक्टर को कहानी सुनाई जाती है, तो उसे लगता है कि शायद यह फिल्म उनके लिए है, लेकिन उस वक्त सनी देओल पहले ही फिल्म साइन कर चुके थे. मैं सिर्फ अपनी अगली फिल्म की कहानी शेयर कर रहा था.”
यह भी पढ़ें- लोग बोले थे- सनी देओल संग मत करो काम… ‘गदर’ को लेकर अमीषा पटेल का चौंकाने वाला बयान
यह भी पढ़ें- ‘गदर 3’ पर आया बड़ा अपडेट, अनिल शर्मा बोले- कहानी फाइनल हो जाएगी तब…
