[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood 18 साल पुरानी फिल्म से आज भी कमा रहा ये बॉलीवुड एक्टर, नहीं मांगी फीस फिर भी मिल रहे पैसे

18 साल पुरानी फिल्म से आज भी कमा रहा ये बॉलीवुड एक्टर, नहीं मांगी फीस फिर भी मिल रहे पैसे

0
18 साल पुरानी फिल्म से आज भी कमा रहा ये बॉलीवुड एक्टर, नहीं मांगी फीस फिर भी मिल रहे पैसे
अनिल कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

अनिल कपूर ने खुलासा किया कि 2008 की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ से उन्हें आज भी पे चेक मिलते हैं. हाल ही में उन्हें 3,000 पाउंड का भुगतान मिला. एक्टर ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म पैसे के लिए नहीं बल्कि सीखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए साइन की थी.

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ से आज भी कमाई कर रहे हैं अनिल कपूर

अनिल कपूर ने हाल ही में एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 2008 में आई ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ से उन्हें आज भी भुगतान मिलता है. लगभग दो दशक बाद भी इस फिल्म से मिलने वाली रकम उनके खाते में आती रहती है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में आयोजित एक सेशन ‘द एजलेस रिबेल: री-राइटिंग द रूल्स ऑफ स्टारडम’ के दौरान अनिल कपूर ने यह बात साझा की.

अनिल कपूर को मिला नया पेचेक

इवेंट के दौरान अनिल कपूर ने कहा, “मैं आपसे यह जरूर साझा करना चाहता हूं. यह मेरे लिए बहुत भावुक पल है. डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय हो गया है और कल ही मुझे ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए फिर से एक पे चेक मिला.” जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कितनी रकम मिलती है, तो उन्होंने बताया, “कल मुझे 3,000 पाउंड मिले. मैं अपने सारे टैक्स भरता हूं, इसलिए यह कह सकता हूं. कुल मिलाकर मुझे लगभग आधा मिलियन पाउंड मिलने वाले हैं. इसलिए मैं एक मिलियनेयर हूं. मैंने इसके लिए मांग नहीं की थी, उन्होंने खुद ही दिया.”

क्यों साइन की थी यह फिल्म?

अनिल कपूर ने बताया, “मैंने यह फिल्म खुद को शिक्षित करने के लिए की थी. मैं सीखना चाहता हूं और इसी तरह मैं समय के साथ चलना चाहता हूं.” एक्टर ने भी खुलासा किया कि फिल्म की टीम ने शुरुआत में उनसे कहा था कि वे उनकी फीस देने में योग्य नहीं हैं. इसके बाद उन्होंने खुद ही फिल्म में फ्री में काम करने की बात कही थी.

अनिल कपूर का हालिया प्रोजेक्ट

हाल ही में अनिल कपूर फिल्म सूबेदार में नजर आए थे. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था. इसमें राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फ़ैसल मलिक और मोना सिंह भी नजर आए हैं. इसके अलावा एक्टर फिल्म अल्फा में दिखेंगे, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल प्ले कर रही हैं. फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ऑफर ना होने पर क्या बोले अक्षय कुमार? एक्टर ने दिया जवाब

Previous article जमशेदपुर में रसोई गैस की कालाबाजारी, 2800 में 953 का सिलेंडर बेच रहे बिचौलये
Next article 12 करोड़ की फरारी के मालिक बने हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका संग ड्राइव का वीडियो वायरल
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel