[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood पिता की 100वीं जयंती पर अनिल कपूर का इमोशनल पोस्ट, फैंस की आंखें हुईं नम

पिता की 100वीं जयंती पर अनिल कपूर का इमोशनल पोस्ट, फैंस की आंखें हुईं नम

0
पिता की 100वीं जयंती पर अनिल कपूर का इमोशनल पोस्ट, फैंस की आंखें हुईं नम
Anil Kapoor Emotional Post On Father Surinder Kapoor 100th Anniversary

Anil Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपने पिता और मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की 100वीं जयंती पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद किया. इस खास मौके पर अनिल कपूर ने कुछ दुर्लभ और भावनात्मक तस्वीरें साझा कीं, जिनके साथ लिखा गया उनका नोट फैंस के दिल को छू गया. पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर भावनाओं की बाढ़ आ गई और लोग सुरिंदर कपूर को श्रद्धांजलि देने लगे.

अनिल कपूर ने शेयर किया भावुक पोस्ट

अनिल कपूर द्वारा साझा की गई तस्वीरों में एक फोटो में सुरिंदर कपूर शांत और गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर एक ब्लैक एंड व्हाइट फैमिली मोमेंट की है, जिसमें पूरा परिवार उनके साथ दिखाई दे रहा है. इन तस्वीरों के जरिए अनिल ने अपने पिता की यादों को एक बार फिर जीवंत कर दिया.

अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा कि उनके पिता ही वह वजह थे, जिनकी वजह से उन्होंने खुद को एक लीडिंग मैन के तौर पर देखने का सपना देखा. उन्होंने लिखा कि वह चाहते थे कि एक दिन उनके पिता उन्हें एक सफल अभिनेता के रूप में देखें, जो उनकी ही प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले फिल्में कर रहा हो. अनिल ने यह भी बताया कि ‘वो 7 दिन’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी यादगार फिल्में उनके पिता के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के बिना संभव नहीं होतीं.

अनिल कपूर के लिए पिता ही मार्गदर्शक

अनिल कपूर ने अपने पिता की सादगी, ईमानदारी और शांत विश्वास को अपने जीवन की सबसे बड़ी सीख बताया. उन्होंने लिखा कि भले ही आज उनके पिता उनके साथ नहीं हैं, लेकिन उनके सपने और सीख हर दिन उनके साथ रहती हैं. पोस्ट के अंत में अनिल ने लिखा कि उनके पिता हमेशा उनके लिए एक मार्गदर्शक सितारे की तरह रहेंगे.

सुरिंदर कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक सम्मानित निर्माता रहे हैं. उन्होंने कई ऐसी फिल्मों का निर्माण किया, जो आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं. अनिल कपूर के इस भावुक पोस्ट पर फैंस और फिल्मी हस्तियों ने भी प्यार और सम्मान जताया.

अनिल कपूर का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर हाल ही में 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे. आने वाले समय में वह ‘अल्फा’ और शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar: धुरंधर के हर शॉट की तारीफ कर रहे हैं ये डायरेक्टर, अब अक्षय खन्ना के लिए कह दी दिल छू लेने वाली बात

Previous article सोशल मीडिया बना हथियार: बच्चे की फोटो से ‘डिजिटल किडनैपिंग’, परिजनों से वसूले 50 हजार
Next article सारवां-सोनारायठाढ़ी को हराकर जरमुंडी बना चैंपियन
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel