[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Ananya Panday: स्कूल में सारा अली खान को देखकर क्यों छिपती थीं अनन्या पांडे, कहा ‘मुझे उनसे डर लगता था’

Ananya Panday: स्कूल में सारा अली खान को देखकर क्यों छिपती थीं अनन्या पांडे, कहा ‘मुझे उनसे डर लगता था’

0
Ananya Panday: स्कूल में सारा अली खान को देखकर क्यों छिपती थीं अनन्या पांडे, कहा ‘मुझे उनसे डर लगता था’

Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बीते दिनों अपनी फिल्म CTRL के प्रमोशन के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि कैसे एक बार उन्होंने गलती से सुहाना खान का पर्सनल नंबर लीक कर दिया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने स्कूली दिनों के एक किस्से के बारे में बताया कि कैसे वह स्कूल के दिनों में सारा अली खान से डरती थीं और उन्हें देखते ही छिप जाती थीं. आइए बताते इसके बारे में सबकुछ.

सारा अली खान को देखकर छिप जाती थीं अनन्या

अनन्या पांडे और सारी अली खान दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे, जिसका नाम धीरूभाई अंबानी स्कूल हैं. इस स्कूल में बॉलीवुड इंडस्ट्री के अधिकतर बच्चे पासआउट हुए हैं. अनन्या पांडे ने हाल ही में मिड डे के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे स्कूल में वह सारा अली खान से डरती थीं. और उन्हें देखकर छिप जाती थीं. इसकी वजह उन्होंने सारा अली खान का मुखर होना बताया.

स्कूल के सारा से डरती थीं अनन्या

अनन्या पांडे ने कहा, “मैं स्कूल में उन्हें देखकर छिप जाती थीं क्योंकि मुझे उनसे डर लगता था.” एक्ट्रेस ने आगे बताया कि सारा अली खान जिस सीढ़ी से उतर रही होती थीं, तो अनन्या दूसरी सीढ़ी से जाती थीं क्योंकि सारा अली खान बहुत मुंहफट थीं.

सारा अली खान ये लड़की कहकर बुलाती थीं

अनन्या पांडे ने कहा, “स्कूल में सारा को मेरा नाम जानने में भी दिलचस्पी नहीं थी. अनन्या ने एक किस्से को याद करते हुए बताया कि एक बार वह और सारा अली खान एक प्ले में एक साथ थे. उस प्ले में सारा का लीड रोल था. जबकि, अनन्या को उनके पीछे छाता पकड़कर खड़े होना था. उस वक्त उन्हें अनन्या का नाम जानने में भी दिलचस्पी नहीं थी. इसलिए वह उन्हें ‘ये लड़की’ यहां आओ कहकर बुलाती थीं.

Also Read: Aishwarya Rai: इंस्टाग्राम पर सिर्फ इस शख्स को फॉलो करती हैं ऐश्वर्या राय, आप भी जानें कौन है वो

Previous article Dhanteras 2024: धनतेरस को इन नाम से भी जानते हैं लोग, इस दिन जरूर करते हैं ये काम
Next article खगड़िया में कोसी नदी का उतरा जलस्तर, बलैठा में शुरू हुआ कटाव
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel