[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Ananya Panday: कंट्रोल एक्ट्रेस की एक गलती की वजह से हुआ सुहाना खान का नंबर हैक, बोलीं ‘मैंने स्क्रीनशॉट…’

Ananya Panday: कंट्रोल एक्ट्रेस की एक गलती की वजह से हुआ सुहाना खान का नंबर हैक, बोलीं ‘मैंने स्क्रीनशॉट…’

0
Ananya Panday: कंट्रोल एक्ट्रेस की एक गलती की वजह से हुआ सुहाना खान का नंबर हैक, बोलीं ‘मैंने स्क्रीनशॉट…’

Ananya Panday इन दिनों अपनी अपनी नई साइबर-थ्रिलर फिल्म CTRL के प्रमोशन में बिजी हैं. इस दौरान उन्होंने कई बातों का खुलासा भी किया कि कैसे एक बार उनकी एक गलती की वजह से शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान का मोबाइल नंबर हैक हो गया था. आइए बताते हैं इस किस्से के बारे में सबकुछ.

अपना ही नंबर लीक कर दिया

अनन्या पांडे से एक इंटरव्यू के दौरान साइबर खतरों के बारे में बात की. उनसे जब सवाल किया गया कि क्या उनका नंबर कहीं किसी डेटाबेस में नहीं है. तो उन्होंने कहा कि, “नहीं, मैंने एक बार गलती से अपना ही नंबर लीक कर दिया था. यह तब हुआ जब मैं एक इंटरव्यू दे रही थी. अब यह बदल गया है क्योंकि किसी कारण से मेरा फोन छीन लिया गया था. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस थी और इंटरव्यू शुरू हो रहा था. कुछ रिपोर्टर आए और मुझसे पत्रकारों वाली चीजें करने और सवाल पूछने के लिए मेरा नंबर मांगा. तो, तब मैंने नंबर दे दिया लेकिन इंटरव्यू शुरू हो चुका था. और उन्होंने इसे मेरे नंबर के साथ यूट्यूब पर डाल दिया. फिर, यह लीक हो गया.”

Also Read: Salman Khan Relationship: सलमान खान ने खुद किया खुलासा, बताया क्यों मिला प्यार में धोखा?

Also Read: CTRL Review: क्या AI सच में हमारी लाइफ को करता है कंट्रोल, 5 कारण क्यों देखनी चाहिए आपको फिल्म 

कैसा हुआ सुहाना खान का नंबर हैक

अनन्या ने आगे अपनी गलती की वजह से सुहाना खान के नंबर हैक होने पर बात की. उन्होंने कहा, “एक बार मैंने गलती से सुहाना का नंबर लीक कर दिया था. मैं उनसे फेसटाइम कर रही थी. और फिर मुझे लगा कि सुहाना फोन नहीं उठा रही है. मैंने तस्वीर का स्क्रीनशॉट लिया और इसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया और उसका नंबर वहां था. फिर उसने (सुहाना खान) मुझे कॉल किया, ‘सुनो, मेरा नंबर हैक हो गया’ और मैंने कहा, ‘हे भगवान. क्या हुआ सुहाना? यह बहुत ही अजीब कहानी है’. लेकिन फिर किसी ने उसे बताया कि मैंने ऐसा किया है.”

अनन्या पांडे की कंट्रोल की रिलीज डेट

अनन्या पांडे की CTRL एक साइबर-थ्रिलर है, जिसमें अनन्या पांडे के अपोजिट विहान समत हैं. दोनों फिल्म में नेला अवस्थी और जो मस्कारेन्हास नाम के एक कपल का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी जो नेला के ब्रेकअप से शुरू होती है जब जो नेला को चीट करता है, फिर वह उसे अपनी जिंदगी से हटाने के लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप की मदद लेती है और उसे अपनी खुशियों और जिंदगी का कंट्रोल सौंप देती है. इस फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है. यह साइबर थ्रिलर 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम हुई है.

Previous article अग्रसेन जयंती पर प्रतियोगिता, रंग भरो में साक्षी अग्रवाल, तो फैंसी ड्रेस में वंशिका अग्रवाल ने मारी बाजी
Next article बाढ़ में मेडिकल टीमें नाव से पहुंचा रहीं दवाएं
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel