[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Anant and Radhika Pre-Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन में झूमा बॉलीवुड, आमिर, शाहरुख-सलमान ने किया डांस, किंग खान बोले-जय श्री राम, VIDEO

Anant and Radhika Pre-Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन में झूमा बॉलीवुड, आमिर, शाहरुख-सलमान ने किया डांस, किंग खान बोले-जय श्री राम, VIDEO

0
Anant and Radhika Pre-Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन में झूमा बॉलीवुड, आमिर, शाहरुख-सलमान ने किया डांस, किंग खान बोले-जय श्री राम, VIDEO

Anant and Radhika Pre-Wedding: गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का जश्न मनाया जा रहा है. जामनगर में 1-3 मार्च को प्री-वेडिंग बैश के दौरान, हर दिन अलग-अलग थीम रखा गया पहले दिन ड्रेस कोड को “एलिगेंट कॉकटेल” के रूप में रखा गया. दूसरे दिन “जंगल फीवर” का ड्रेस कोड था और आखिरी दिन कैुजअल चीक का थीम रखा गया. इस जश्न में दुनियाभर से स्टार्स और कई दिग्गज शामिल हुए. बॉलीवुड से कई स्टार्स ने महफिल की शान बढ़ाई. अब वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसमें शाहरुख खान से लेकर आमिर खान स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं.

शाहरुख खान बोले- जय श्री राम
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड, बिजनेस जगत की मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं. दूसरे दिन, शनिवार शाम को स्टार्स ने जमकर डांस किया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख काला कुर्ता, जैकेट और पायजामा पहनकर स्टेज पर पहुंचे. उन्होंने कहा, ‘जय श्री राम.’ भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें. वहीं, एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें किंग खान अपनी फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘झूमे जो पठान’ पर डांस करते दिखे. वीडियो में एक्टर पूरे जोश के साथ नाचते नजर आए.


शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान का डांस
वहीं, इस समय सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं. एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान, तीनों मिलकर स्टेज पर नाटू-नाटू गाने पर डांस करते दिखे. इसके अलावा एक वीडियो में शाहरुख और दिलजीत दोसांझ स्टेज पर थिरकते हुए दिखे. उनके साथ स्टेज पर सुहाना खान, अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने दिलजीत के गाने पर डांस किया.


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का परफॉर्मेंस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण गल्लां गुडियां पर एक साथ खुशी से नाचते हुए दिखे. स्टेज पर फुल एनर्जी के साथ दीपिका डांस करते दिखे तो दूसरी तरफ दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए अपने डांस मूवमेंट किया. वहीं, अक्षय कुमार ने पंजाबी परफॉर्मेंस में ऊर्जा भर दी. एक्टर ने “गुड़ नालों इश्क मीठा” गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

Also Read: Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: प्री वेडिंग में Rihanna के परफॉर्मेंस से झूमा जामनगर, मुकेश अंबानी ने पत्नी नीता के लिए गाया ये गाना

दुनियाभर से आए कई बड़े स्टार्स

अंबानी और मर्चेंट ने दुनिया भर से हर फेमस लोगों को आमंत्रित किया है. जिनमें बिजनेस टाइकून, गायक, अभिनेता और खिलाड़ी भी शामिल हुए है. गेस्ट लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, सुंदर पिचाई, गौतम अदाणी और सुनील भारती मित्तल के साथ अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड हस्तियां और सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी जैसे क्रिकेट आइकन शामिल हुए हैं.

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अंबानी परिवार की होने वाली बहु ने कैरी किया ब्लेक लाइवली का लुक, दिखीं बेहद ही खूबसूरत

Previous article UPSSSC Forest Guard PET Result: फॉरेस्ट गार्ड पीईटी परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Next article Janaki Jayanti 2024: कल मनाई जाएगी जानकी जयंती, इस विधि-विधान से करें करें मां सीता की पूजा
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel