[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood मां ही नहीं बेस्ट फ्रेंड भी हैं अमृता सिंह, सारा अली खान की पोस्ट में छलका प्यार

मां ही नहीं बेस्ट फ्रेंड भी हैं अमृता सिंह, सारा अली खान की पोस्ट में छलका प्यार

0
मां ही नहीं बेस्ट फ्रेंड भी हैं अमृता सिंह, सारा अली खान की पोस्ट में छलका प्यार
Amrita Singh Birthday

Amrita Singh Birthday: बॉलीवुड की सीनियर और दमदार अदाकारा अमृता सिंह आज यानी 9 फरवरी को अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं, लेकिन सबसे खास और इमोशनल विश उन्हें अपनी बेटी सारा अली खान से मिली है. सारा ने अपनी ‘मॉमी जान’ के लिए ऐसा प्यार भरा पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया.

सारा ने शेयर की मां के साथ अनदेखी तस्वीरें

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां अमृता सिंह के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में मां-बेटी का गहरा और प्यारा बॉन्ड साफ नजर आता है. कहीं दोनों एक-दूसरे के साथ सुकून भरे पल बिताती दिख रही हैं, तो कहीं वेकेशन के दौरान मस्ती करती नजर आ रही हैं. कुछ तस्वीरों में सारा के भाई इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं.

‘पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार आपसे’

इन तस्वीरों के साथ सारा ने बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा. उन्होंने मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि दुनिया में वह सबसे ज्यादा प्यार अपनी मां से करती हैं. सारा ने अमृता सिंह को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत और सपोर्ट सिस्टम बताया. यह पोस्ट पढ़कर साफ झलकता है कि अमृता सिर्फ सारा की मां नहीं, बल्कि उनकी सबसे अच्छी दोस्त भी हैं.

मां ही नहीं, बेस्ट फ्रेंड भी हैं अमृता

सारा ने अपनी पोस्ट में अमृता सिंह को अपनी बेस्ट ट्रैवल बडी तक बताया. फैंस भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और अमृता सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. कई लोग मां-बेटी की इस बॉन्डिंग को ‘गोल्स’ बता रहे हैं.

अमृता सिंह का फिल्मी और निजी सफर

अमृता सिंह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई. उन्होंने बेताब, मर्द, खुदगर्ज, तूफान जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने करियर के पीक पर सैफ अली खान से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान. हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया, लेकिन अमृता ने दोबारा शादी नहीं की और अपने बच्चों की परवरिश में खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया. आज भी अमृता सिंह अपने बच्चों के साथ एक सशक्त और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं.

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Day 18: तीसरे हफ्ते में भी बरकरार ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, जानें दोपहर 3 बजे तक की कमाई

Previous article अब कैसा है शरद पवार का स्वास्थ्य? तबीयत बिगड़ने के बाद हुए अस्पताल में भर्ती
Next article विधायक ने किया चेकडैम का शिलान्यास
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel