[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan: ‘वह भी इंसान हैं’, सूरत में अमिताभ बच्चन को घेरने पर फैंस की अपील

Amitabh Bachchan: ‘वह भी इंसान हैं’, सूरत में अमिताभ बच्चन को घेरने पर फैंस की अपील

0
Amitabh Bachchan: ‘वह भी इंसान हैं’, सूरत में अमिताभ बच्चन को घेरने पर फैंस की अपील
Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को मुंबई से गुजरात के सूरत पहुंचे, जहां वह इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) सीजन 3 के सिलसिले में मौजूद हैं. उनके सूरत पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में देखा गया कि एक इमारत के अंदर अमिताभ बच्चन को चारों ओर से लोग घेर लेते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा में लगे गार्ड्स और पुलिस को रास्ता बनाना मुश्किल हो गया.

सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

भीड़ को देखकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई. एक यूजर ने लिखा, “उन्हें अकेला छोड़ दीजिए, वह 83 साल के हैं.” वहीं दूसरे ने कहा, “वह सिर्फ एक अभिनेता नहीं, एक इंसान भी हैं.” कई लोगों ने इसे बुजुर्ग कलाकार के लिए असहज और परेशान करने वाला बताया और अपील की कि दूर से ही सम्मानपूर्वक तस्वीरें ली जाएं.

ISPL के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे Big B

दरअसल, अमिताभ बच्चन सूरत में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग सीजन 3 के उद्घाटन के लिए पहुंचे हैं. यह टूर्नामेंट लालभाई कांट्रैक्टर स्टेडियम में आयोजित हो रहा है और एक महीने तक चलने वाला है. ISPL भारत की स्ट्रीट क्रिकेट संस्कृति का उत्सव है, जिसमें टेनिस बॉल से टी10 मुकाबले खेले जाते हैं. सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ‘माझी मुंबई’ और ‘श्रीनगर के वीर’ आमने-सामने होंगे.

इस टीम के हैं मालिक

अमिताभ बच्चन ‘माझी मुंबई’ टीम के को-ओनर हैं. उनके साथ इस टीम की सह-मालिक नीति अग्रवाल भी हैं. उद्घाटन मैच से पहले शाम 5 बजे भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है, जिसमें दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर अनुभव मिलेगा.

इससे पहले अमिताभ बच्चन को मुंबई के कालिना एयरपोर्ट पर भी देखा गया था, जहां वह अपनी टीम के साथ नजर आए. पैपराजी को देखकर उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया और फिर रवाना हो गए.

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे, जिसमें रजनीकांत समेत कई बड़े कलाकार शामिल थे.

Previous article वृषभ राशिफल 10 जनवरी 2026: आज पैसा आएगा लेकिन लापरवाही भारी पड़ेगी, रिश्ते और स्वास्थ्य पर रहेगी नजर
Next article 2026 में ये है जियो का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज प्लान
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel