[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Karisma Kapoor और अभिषेक बच्चन की सगाई टूटने पर जब अमिताभ बच्चन ने तोड़ी थी चुप्पी, जानें क्या कहा

Karisma Kapoor और अभिषेक बच्चन की सगाई टूटने पर जब अमिताभ बच्चन ने तोड़ी थी चुप्पी, जानें क्या कहा

0
Karisma Kapoor और अभिषेक बच्चन की सगाई टूटने पर जब अमिताभ बच्चन ने तोड़ी थी चुप्पी, जानें क्या कहा
Karisma-Abhishek Engagement Breakup Reason

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई. संजय से शादी से पहले करिश्मा की सगाई महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन से हुई थी. सगाई के कुछ महीनों बाद करिश्मा और अभिषेक की सगाई टूट गई थी. जिसके बाद बेबो की शादी संजय कपूर से हो गई थी. हालांकि कपल की सगाई किस वजह से टूटी थी, इस बारे में साल 2005 में बिग बी ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण के पहले सीजन में बताया था.

अभिषेक बच्चन- करिश्मा कपूर की सगाई टूटने पर क्या बोले थे बिग बी?

अमिताभ बच्चन ने कॉफी विद करण में कहा था, वह एक बहुत ही संवेदनशील पल था. रिश्ते बन रहे थे, कुछ रिश्ते टूट रहे थे. ये किसी भी यंग मैन के लिए तकलीफदेह हो सकती है और परिवार के लिए भी. हम नहीं चाहते ये किसी के साथ भी हो, लेकिन अगर हालात साथ रहने के लायक ना हो तो अच्छा है कि अलग होना ही बेहतर होता है. यही हुआ. बिग बी ने आगे कहा था, मुझे लगता है ये सारे एपिसोड्स किसी की जिंदगी में होता है तो वह उसे एक अच्छा इंसान बनने में, अच्छा आदमी बनने में मदद करता है. वह उसे इस दुनिया को और मजबूती से फेस करना सिखाता है. अगर मैं पूरी तरह से ईमानदार रहूं तो यह आपको उस प्रोफेशन में सीखने का मौका देता है जिसमें हम हैं.

अमिताभ बच्चन ने कहा था- मन का हो तो अच्छा…

अमिताभ बच्चन ने कहा था, परिवार ने हमेशा वही पूजा है जो मेरे पिता ने मुझे कई साल पहले सिखाया था, मन का हो तो अच्छा, मन का ना हो तो और ज्यादा अच्छा, वह सिर्फ भगवान के मन का होता है और भगवान आपके लिए कभी बुरा नहीं चाहेगा.

करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से की थी शादी

साल 2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के उद्योगपति संजय कपूर से बहुत धूम-धाम से शादी की थी. इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की थी. हालांकि संजय और करिश्मा की शादी लंबी नहीं चली और उन्होंने साल 2016 में तलाक ले लिया. कपल के दो बच्चे हैं.

यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par Collection Day 1: ओपनिंग डे पर आमिर खान की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन

Previous article PM Modi Gift: PM मोदी ने वैशाली-देवरिया रेलखंड पर पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बौद्ध पर्यटकों का सफर अब होगा आसान
Next article Road Accident : टाटा-पुरुलिया रोड पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रेलर के बीच टक्कर में 9 की मौत, मची चीख-पुकार
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel