[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood बारिश में भी कम नहीं हुआ क्रेज, अमिताभ बच्चन से मिलने जलसा के बाहर जुटे फैंस, बिग बी बोले- आप सब बहुत कीमती हैं

बारिश में भी कम नहीं हुआ क्रेज, अमिताभ बच्चन से मिलने जलसा के बाहर जुटे फैंस, बिग बी बोले- आप सब बहुत कीमती हैं

0
बारिश में भी कम नहीं हुआ क्रेज, अमिताभ बच्चन से मिलने जलसा के बाहर जुटे फैंस, बिग बी बोले- आप सब बहुत कीमती हैं
अमिताभ बच्चन, फोटो- टम्बलर

Amitabh Bachchan On Mumbai Rains: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर शहर की रफ्तार धीमी कर दी है. सड़कें जलमग्न हैं, ट्रैफिक जाम की स्थिति है और कई इलाकों में पानी भर गया है. इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित घर ‘जलसा’ का एक वीडियो सामने आया, जिसमें बारिश का पानी घर के कंपाउंड एरिया में दिखा. इतने बारिश के बाद भी उनके चाहवे वाले रविवार को उनके घर के बाहर उन्हें देखने के लिए जमा हुए. इस बारे में बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा.

अमिताभ बच्चन ने कहा- मौसम चाहे जैसा भी हो बारिश…

अमिताभ बच्चन ने अपने टम्बलर ब्लॉग में रविवार को फैंस के साथ अपनी मुलाकात और बारिश की स्थिति पर बात की. उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए लिखा, “वे लोग हाथ हिलाकर, नमस्कार करके और ऑटोग्राफ लेकर जाते हैं और फिर चले जाते हैं… मैं हमेशा उनका सम्मान करता हूं. मौसम चाहे जैसा भी हो बारिश, धूप या सर्दी फिर भी लोग आते हैं, उनका जोश और प्यार मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला होता है.”

अमिताभ बच्चन बोले- यह मानसून देर से आया है और…

बिग बी ने मुंबई की बारिश पर चिंता जताते हुए लिखा, “बारिश रुक नहीं रही है… कई जगहों पर पानी भर गया है… यह मानसून देर से आया है और अब पानी के स्रोत जैसे झीलें भर रही हैं, लेकिन लोगों के लिए मुश्किलें भी बढ़ रही हैं. खेती और आम जीवन पर इसका असर पड़ रहा है, लेकिन यह भी गुजर जाएगा. सब लोग ठीक रहें, सुरक्षित रहें. बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें. आप सभी बहुत कीमती हैं.”

Upcoming Project: Kalki 2898 AD Sequel: आगे क्या कर रहे हैं अमिताभ बच्चन?

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे. यह एक बड़े बजट की साइ-फाई माइथोलॉजिकल फिल्म है, जिसे नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में होंगे. पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण नजर आई थीं, लेकिन सीक्वल में वह शामिल नहीं होंगी.

यह भी पढ़ें मुंबई की बारिश से अमिताभ बच्चन का घर ‘जलसा’ भी नहीं बचा, बाहर दिखा पानी ही पानी, वीडियो पर आने लगे कमेंट

यह भी पढ़ें- ‘वह सिर्फ अमिताभ बच्चन की बातें करती थीं’, परवीन बाबी को याद कर भावुक हुईं बिंदु, सुनाया दर्दनाक किस्सा

Previous article नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने चलाया सुरक्षा अभियान, बेगूसराय में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Next article लखीसराय में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाए बादल,भारी बारिश और वज्रपात की संभावना
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel