[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood “शूटिंग के दौरान हम एक-दूसरे का टिफिन चुराते थे”… ‘Gadar’ के 25 साल पूरे होने पर सकीना ने बताया सेट पर कैसे थे तारा सिंह

“शूटिंग के दौरान हम एक-दूसरे का टिफिन चुराते थे”… ‘Gadar’ के 25 साल पूरे होने पर सकीना ने बताया सेट पर कैसे थे तारा सिंह

0
“शूटिंग के दौरान हम एक-दूसरे का टिफिन चुराते थे”… ‘Gadar’ के 25 साल पूरे होने पर सकीना ने बताया सेट पर कैसे थे तारा सिंह
सनी देओल और अमीषा पटेल, फोटो- इंस्टाग्राम

Gadar: सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को रिलीज हुए पूरे 25 साल हो गए हैं. इस खास मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने को-स्टार सनी देओल के साथ अपनी बॉन्डिंग और शूटिंग के दिनों को याद किया है. अमीषा ने बताया है कि पर्दे पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले सनी देओल असल जिंदगी में कैसे हैं और सेट पर दोनों क्या-क्या शरारतें करते थे. आइए जानते हैं अमीषा पटेल ने क्या कुछ बताया.

अमीषा पटेल: ‘नहीं पता था फिल्म बनेगी इतनी बड़ी हिट’

अमीषा पटेल ने Variety India को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब वह ‘गदर’ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म इतनी बड़ी सुपरहिट हो जाएगी और लोग इसे इतना ज्यादा पसंद करेंगे. उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी एक पति का अपनी पत्नी और परिवार के लिए कभी न खत्म होने वाला सच्चा प्यार है, जिसे देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ जाते हैं. यही वजह है कि आज 25 साल बाद भी लोग ‘तारा और सकीना’ को भूल नहीं पाए हैं.

असल जिंदगी में शर्मीले हैं सनी और अमीषा

अमीषा ने एक बहुत मजेदार बात बताई. उन्होंने कहा कि पर्दे पर भले ही तारा सिंह (सनी देओल) बहुत गुस्से में और दहाड़ते हुए नजर आते हैं, लेकिन असल जिंदगी में सनी देओल और अमीषा दोनों ही बहुत शर्मीले और सीधे-सादे इंसान हैं. अमीषा के मुताबिक, दोनों का यही सीधापन और भोलापन कैमरे के सामने भी नजर आया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.

सनी देओल सेट पर चुराते थे अमीषा का खाना

सनी देओल की तारीफ करते हुए अमीषा ने बताया कि सनी देओल दुनिया के सबसे अच्छे और नेक इंसान हैं. शूटिंग के दौरान सनी देओल ने अमीषा को हमेशा बहुत सहज महसूस कराया. वह कभी गुस्सा नहीं होते थे और अमीषा को सीन ठीक से करने में पूरी मदद करते थे. सेट पर दोनों का रिश्ता बहुत मस्ती भरा था। वे दोनों एक-दूसरे का खाना चुराकर खाते थे और हमेशा हंसते-मजाक करते रहते थे.

शूटिंग के बीच रिलीज हुई थी अमीषा की पहली फिल्म

अमीषा ने याद करते हुए बताया कि जब ‘गदर’ फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग हो चुकी थी, तभी उनकी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज हुई थी और वह बहुत बड़ी हिट हो गई थी. उस समय सेट पर सनी देओल सबसे ज्यादा खुश हुए थे और उन्होंने अमीषा की कामयाबी का खूब जश्न मनाया था.

यह भी पढ़ें: Gadar: सनी देओल नहीं, ‘तारा सिंह’ के किरदार के लिए धर्मेंद्र थे पहली पसंद, इस वजह से नहीं बन पाए फिल्म का हिस्सा

Previous article झुका बिजली पोल बना हादसे का कारण
Next article 96 पंचायतों में 523 कूड़ा वाहन खराब, 10 हजार में कैसे पटरी पर लौटेगी सफाई व्यवस्था
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel