[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Alpha Trailer: घमंड उसका शस्त्र था…खतरनाक ‘अल्फा’ बन बॉबी देओल की लंका ढाएगी आलिया, आखिरी 10 सेकेंड मिस किया तो सब बेकार

Alpha Trailer: घमंड उसका शस्त्र था…खतरनाक ‘अल्फा’ बन बॉबी देओल की लंका ढाएगी आलिया, आखिरी 10 सेकेंड मिस किया तो सब बेकार

0
Alpha Trailer: घमंड उसका शस्त्र था…खतरनाक ‘अल्फा’ बन बॉबी देओल की लंका ढाएगी आलिया, आखिरी 10 सेकेंड मिस किया तो सब बेकार
अल्फा ट्रेलर, फोटो- इंस्टाग्राम

Alpha Trailer: आलिया भट्ट इस बार स्क्रीन पर नहीं, सीधा तबाही मचाने आ रही हैं. यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर आग लग गई है और फैंस इसे ‘ब्लॉकबस्टर’ बता रहे हैं. इस बार कहानी सिर्फ एक्शन की नहीं, बल्कि बदले, रहस्य और खतरनाक मिशन की दुनिया में ले जाती है, जहां पहली बार दो फीमेल लीड्स मिलकर दुश्मनों से टकराती नजर आ रही हैं.

अगर आपने अब तक इसका ट्रेलर नहीं देखा है, तो चलिए बताते हैं कि इसमें ऐसा क्या खास है और क्यों इसे आखिरी तक मिस करना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है क्योंकि इसे छोड़ दिया, तो पूरा मजा किरकिरा हो सकता है.

यहां देखें पूरा ट्रैलर-

बचपन की कैद से ‘अल्फा’ बनने तक का सफर

ट्रेलर के 2 मिनट 33 सेकंड के वीडियो की शुरुआत एक छोटी बच्ची के साथ होती है, जिसे कांच जैसी बंद जगह में कैद दिखाया जाता है. वहां एक आदमी बॉबी देओल से पूछता है कि हम इस बच्ची को क्या कहें? इस पर बॉबी देओल कहते हैं कि इसकी मां का नाम जानकी था, इसलिए हम इसे ‘सीता’ बुलाएंगे. इसके बाद बैकग्राउंड में आलिया भट्ट की आवाज आती है. वह एक कहानी सुनाते हुए कहती हैं, “एक राक्षस था, जिसका घमंड ही उसका हथियार था. वह धोखे से राज करता था और झूठ से जीतता था. एक दिन वह एक राजकुमारी को अपने साथ ले गया. इतिहास जानता है कि ये कहानी कैसे खत्म हुई, लेकिन इस बार सीता खुद लंका जलाने आई है.”

Image 604
Alpha trailer: घमंड उसका शस्त्र था…खतरनाक 'अल्फा' बन बॉबी देओल की लंका ढाएगी आलिया, आखिरी 10 सेकेंड मिस किया तो सब बेकार 8
Image 605
Alpha trailer: घमंड उसका शस्त्र था…खतरनाक 'अल्फा' बन बॉबी देओल की लंका ढाएगी आलिया, आखिरी 10 सेकेंड मिस किया तो सब बेकार 9
Image 606
Alpha trailer: घमंड उसका शस्त्र था…खतरनाक 'अल्फा' बन बॉबी देओल की लंका ढाएगी आलिया, आखिरी 10 सेकेंड मिस किया तो सब बेकार 10

बॉबी देओल का किरदार: गुरु भी, और सबसे बड़ा विलेन भी

जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, हमें दिखता है कि वह छोटी बच्ची (आलिया भट्ट) कैसे बड़ी होती है. उसे बचपन से ही बहुत परेशान किया जाता है और कैद में रखा जाता है. लेकिन वह हार नहीं मानती और बॉक्सिंग व खतरनाक लड़ाई की ट्रेनिंग लेती है. बड़ी होकर आलिया भट्ट एकदम धांसू ‘अल्फा’ लुक में नजर आती हैं. वह कभी हाथ में बंदूक लेकर दुश्मनों को धूल चटाती हैं, तो कभी तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाती हैं. फिल्म में उनके पिता का रोल बॉबी देओल ने निभाया है, जो असल में उनके गुरु भी हैं और इस फिल्म के सबसे बड़े विलेन भी हैं. बॉबी देओल ने एक ऐसे क्रूर मेंटॉर का रोल किया है जो सिर्फ मारना सिखाता है.

शरवरी वाघ की एंट्री और अनिल कपूर का खुलासा

इस खतरनाक मिशन में आलिया भट्ट अकेली नहीं हैं. ट्रेलर में एक्ट्रेस शरवरी वाघ की भी एंट्री होती है. वह आलिया से मिलने आती हैं, लेकिन आलिया उनके सामने शर्त रखती हैं कि पहले वह उन्हें लड़ाई में रोक कर दिखाए, तभी बात आगे बढ़ेगी. इसके बाद दोनों लड़कियां एक साथ टीम बना लेती हैं. वहीं, अभिनेता अनिल कपूर ट्रेलर में आकर एक बड़ा राज खोलते हैं. वह बताते हैं कि यह ‘अल्फा प्रोग्राम’ असल में बॉबी देओल के किरदार का एक सीक्रेट मिशन है और जो भी इस मिशन के बीच में आएगा, बॉबी उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा. ट्रेलर में एक बहुत ही दमदार सीन है जहां आलिया, बॉबी देओल पर वार करती हैं और बॉबी उनका गला पकड़कर कहते हैं, “इंडिया ने अल्फा की कदर नहीं की, अब इंडिया अल्फा से डरेगा”.

ऋतिक रोशन का सरप्राइज कैमियो

Hrithik Roshan Eyes In Alpha
अल्फ़ा में ऋतिक रोशन, फ़ोटो – इंस्टाग्राम

ट्रेलर के सबसे आखिरी हिस्से में एक बहुत बड़ा सरप्राइज छुपा है. आलिया और शरवरी भागते हुए एक बौद्ध भिक्षु (मोंक) के पास पहुंचती हैं. वहां एक छोटा मोंक दूसरी तरफ इशारा करके कहता है कि ‘वो तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं.’ इस पर आलिया और शरवरी हैरान होकर पूछती हैं, ‘ये हमें बचाएगा?’ और तभी स्क्रीन पर सुपरस्टार ऋतिक रोशन की आंखें दिखाई देती हैं. ऋतिक रोशन का यह कैमियो इस पूरे ट्रेलर का सबसे मजेदार और चौंकाने वाला हिस्सा है, जिसे देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं.

Image 602
Alpha trailer: घमंड उसका शस्त्र था…खतरनाक 'अल्फा' बन बॉबी देओल की लंका ढाएगी आलिया, आखिरी 10 सेकेंड मिस किया तो सब बेकार 11
Image 603
Alpha trailer: घमंड उसका शस्त्र था…खतरनाक 'अल्फा' बन बॉबी देओल की लंका ढाएगी आलिया, आखिरी 10 सेकेंड मिस किया तो सब बेकार 12

कब रिलीज होगी यह फिल्म?

यह पूरी फिल्म एक्शन, स्टंट और सस्पेंस से भरपूर होने वाली है. फिल्म में बैकग्राउंड म्यूजिक भी बहुत कमाल का है जो आपको बांध कर रखता है. अगर आप भी इस जबरदस्त एक्शन फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसका डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है.

यह भी पढ़ें: Haunted 3D: Echoes की सफलता पर मिमोह चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी सपने के पूरे होने जैसा है

Previous article संचिता उगाले की मौत पर रवि किशन का शॉकिंग रिएक्शन, बोले- आत्मा को कभी मोक्ष नहीं मिलता
Next article 22KM रेंज, 250W मोटर और ई-ब्रेक्स, इस इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत जान तुरंत कर लेंगे ऑर्डर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel