[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood वर्ल्डवाइड चला ‘अल्फा’ का जादू या हुई फुस्स? भारत में तोड़े 25 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड

वर्ल्डवाइड चला ‘अल्फा’ का जादू या हुई फुस्स? भारत में तोड़े 25 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड

0
वर्ल्डवाइड चला ‘अल्फा’ का जादू या हुई फुस्स? भारत में तोड़े 25 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड
आलिया भट्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Alpha Worldwide Collection: 3 जुलाई को सिनेमाघरों में एक्शन और स्पाई थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज हुई. आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 7वीं कड़ी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के साथ ही ओपनिंग डे पर भारत में 9 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. वहीं भारत का ग्रॉस कलेक्शन करीब 10.80 करोड़ रुपये रहा. दुनियाभर में फिल्म ने कितनी कमाई की, इसके आंकड़े आपको बताते हैं.

Alpha Worldwide Collection Day 1: वर्ल्डवाइड ‘अल्फा’ ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर शिव रवैल की फिल्म ‘अल्फा’ ने ओवरसीज मार्केट में 5 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह ‘अल्फा’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन करीब 15.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

Image 188
Alpha worldwide collection, photo- sacnilk

Alpha Box Office Records: भारत में ‘अल्फा’ ने इन 25 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

अल्फा’ ने पहले दिन इस साल (2026) में रिलीज हुई 25 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आइए आपको उन फिल्मों के नाम और कलेक्शन बताते हैं-

  1. इक्कीस- 7.28 करोड़ रुपये
  2. हैप्पी पटेल- 1.25 करोड़ रुपये
  3. राहु केतु- 1 करोड़ रुपये
  4. मायासबा- 0.12 करोड़ रुपये
  5. वध 2- 0.5 करोड़ रुपये
  6. भाबी जी घर पर हैं- 0.2 करोड़ रुपये
  7. तू या मैं- 0.6 करोड़ रुपये
  8. अस्सी- 1 करोड़ रुपये
  9. दो दीवाने सहर में- 1.25 करोड़ रुपये
  10. द केरल स्टोरी 2- 0.75 करोड़ रुपये
  11. गिन्नी वेड्स सनी 2- 0.3 करोड़ रुपये
  12. एक दिन- 1.15 करोड़ रुपये
  13. कृष्णावतारम पार्ट 1- 1.57 करोड़ रुपये
  14. दादी की शादी- 0.6 करोड़
  15. आखिरी सवाल- 0.4 करोड़ रुपये
  16. पति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़ रुपये
  17. चांद मेरा दिल- 3.31 करोड़ रुपये
  18. द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो- 0.25 करोड़ रुपये
  19. पेद्दी (हिंदी)- 3 करोड़ रुपये
  20. है जवानी तो इश्क होना है -8.65 करोड़ रुपये
  21. बंदर- 0.5 करोड़ रुपये
  22. गवर्नर- 1.1 करोड़ रुपये
  23. मैं वापस आऊंगा -1.15 करोड़ रुपये
  24. भारत भाग्य विधाता -1 करोड़ रुपये
  25. हॉन्टेड 3 डी इकोज ऑफ द पास्ट- 2.5 करोड़

यह भी पढ़ेंAlpha: जानिए रांची में कहां और कितने बजे चल रही है फिल्म, ₹200 से ₹600 तक मिल रही टिकट

यह भी पढ़ें- आलिया और बॉबी देओल को कितनी फीस मिली? 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड की ‘अल्फा’ की शूटिंग कहां हुई?

Previous article भागलपुर के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सुबह 5 बजे हुई सरकारी पूजा, पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Next article बांका मंडी में खाद्यान्न के भाव स्थिर, आलू-प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel